MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
27 साल पुराने एफडी हेराफेरी मामले में राजेंद्र भारती की याचिका पर 26 मई को सुनवाई
दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती (Congress MLA Rajendra Bharti) के एफडी हेराफेरी (FD Fraud) मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने त्वरित सुनवाई की याचिका स्वीकार कर ली है। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने उनका पक्ष रखा। अब 26 मई को अगली सुनवाई होगी। विधायक को 3 साल की सजा मिलने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता (MLA Membership) भी खतरे में पड़ गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मंत्री शाह को ऐसे कमेंट्स की आदत, कर्नल सोफिया मामले में सुप्रीम कोर्ट ने विजय शाह को लगाई फटकार
कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार और मंत्री विजय शाह को कड़ी फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने गुस्से में कहा बस बहुत हुआ, अब हमारे आदेश का पालन करें। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
300 करोड़ दें उमंग सिंघार तो चली जाऊंगी साथ- बीना विधायक निर्मला सप्रे
मध्यप्रदेश के सागर जिले की बीना विधानसभा सीट से विधायक निर्मला सप्रे ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है।सप्रे ने कहा कि अगर उमंग सिंघार 300 करोड़ रुपए दें तो वे उनके साथ (कांग्रेस में) चली जाएंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्विन जोशी का हार्ट अटैक से निधन
इंदौर विधानसभा क्षेत्र 3 से कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्विन जोशी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र 66 साल थी। वो करीब एक साल से बीमार चल रहे थे और शुगर, हार्ट जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे। शुक्रवार सुबह उनकी तबियत और बिगड़ गई थी। परिवार वाले उन्हें इलाज के लिए सेल्वी अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहीं उनका निधन हो गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने बिना डिमांड के भेज दिया दो करोड़ से अधिक का फर्नीचर, उठे सवाल
एमपी समाचार: डिंडौरी जिले में कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम के विधायक निधि से स्कूलों और कॉलेजों के लिए खरीदी गई फर्नीचर पर सवाल उठ रहे हैं। इस खरीद पर भाजपा ने आरोप लगाया है कि फर्नीचर की कीमत कहीं अधिक है और यह आमतौर पर बहुत सस्ती दरों पर उपलब्ध होता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
राजा रघुवंशी हत्याकांड: प्रेमी राज कुशवाह समेत चार आरोपियों की जमानत खारिज, सोनम पर भी खतरा
मध्य प्रदेश समाचार:MP के इंदौर से जुड़े चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपियों की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। शिलांग सेशन कोर्ट ने मुख्य आरोपी राज कुशवाह की दूसरी जमानत याचिका भी खारिज कर दी है। राज कुशवाह को सोनम रघुवंशी का कथित प्रेमी बताया जाता है। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे किसी तरह की राहत देने से साफ इनकार कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP में बन रहा 526 किमी का इकोनॉमिक कॉरिडोर, भोपाल-कानपुर की दूरी अब सिर्फ 6 घंटे
एमपी का समाचार: मध्यप्रदेश में भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर (Bhopal-Kanpur Economic Corridor) का निर्माण तेज गति से चल रहा है। यह 4-लेन हाईवे (4-Lane Highway) भोपाल को उत्तर प्रदेश के कानपुर से जोड़ेगा। इससे 12-13 घंटे का सफर घटकर मात्र 6-8 घंटे में पूरा होगा। 526 किमी लंबे इस कॉरिडोर से रोजगार, उद्योग और लॉजिस्टिक (Logistics) के नए अवसर खुलेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
24 करोड़ में बना MP का हाईटेक वृद्धाश्रम, अब भी खाली, जानें क्यों रहने नहीं आते बुजुर्ग
एमपी के समाचार: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बना अत्याधुनिक पेड वृद्धाश्रम (Paid Old Age Home) आज भी लगभग खाली पड़ा है। 24 करोड़ रुपए की लागत से बने इस लग्जरी वृद्धाश्रम (Luxury Old Age Home) में 56 बुजुर्गों के रहने की व्यवस्था है, लेकिन अभी सिर्फ दो लोग ही रह रहे हैं। इसकी मुख्य वजह है इसका बेहद ऊंचा किराया। सरकार अब इसे सुलभ बनाने की कोशिश में है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
संन्यास के बाद उज्जैन में हर्षा रिछारिया का पहला प्रवचन, भक्तों की भारी भीड़
एमपी टॉप न्यूज: पूर्व मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया ने संन्यास लेने के एक माह के भीतर ही अपने प्रवचन की शुरुआत की है। शुक्रवार को उज्जैन से करीब 22 किलोमीटर दूर लक्ष्मीपुरा गांव में आयोजित 108 कुंडीय यज्ञ के दौरान उन्होंने अपना पहला सार्वजनिक प्रवचन दिया। इस प्रवचन में हर्षा ने देवी शक्ति, माता सती और 52 शक्तिपीठों के महत्व पर करीब डेढ़ घंटे तक व्याख्यान दिया। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके प्रवचन को सुनने पहुंचे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मोहन सरकार में 'साइलेंट' हुए शिवराज के सूरमा, पूर्व मंत्रियों को निगम-मंडलों में कुर्सी नहीं
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: मध्यप्रदेश की राजनीति में इन दिनों निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में नियुक्तियों का दौर तेज है। नेताओं को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। कई चेहरों पर खुशी है तो कई खेमों में मायूसी पसरी हुई है। इस पूरी कवायद के बीच एक बड़ा सवाल राजनीतिक गलियारों में लगातार गूंज रहा है कि आखिर शिवराज सरकार के वे दिग्गज मंत्री कहां हैं, जिनकी कभी सत्ता और संगठन में तूती बोलती थी? पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...