MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
लाड़ली बहना योजना: सीएम मोहन यादव ने जारी की 35वीं किस्त, खाते में आए 1500 रुपए
मध्यप्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं को 1500 रुपए की राशि मिली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर जिले के आष्टा में कार्यक्रम किया। लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana ) की 35वीं किस्त सिंगल क्लिक से जारी की गई। इस बार राशि महिलाओं के खातों में भेजी गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
वंदे मातरम विवाद में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की इंट्री, सभी के वीडियो और जानकारी ली
इंदौर में चल रहे वंदे मातरम विवाद को लेकर कांग्रेस उलझन में है। मुस्लिम वोट बैंक में सेंध लगने का खतरा आ गया है। उधर, पार्षदों पर कार्रवाई करें या नहीं करें, इसे लेकर अजीब स्थिति फंस गई है। क्योंकि शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे बोल चुके हैं कि रुबीना अब पार्टी में नहीं है, यही माना लिया जाए। बड़े नेता अभी तो चुप हैं, लेकिन सूत्रों के अनुसार लंबे समय बाद भोपाल पहुंचे दिग्विजय सिंह की एंट्री इसमें हो रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर कलेक्टर के बड़े बदलाव, सालों से जमे तहसीलदारों को बदला, एसडीएम भी बदले
इंदौर में जिला प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हो गया है। इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने एसडीएम और तहसीलदार स्तर पर बदलाव किए हैं। इसमें खासकर तहसीलदारों में बडे़ बदलाव हुए हैं और जमे हुए अधिकारियों को इधऱ से उधर किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
विधायक मालिनी गौड़ बोली- जो वंदेमातरम नहीं बोलते, हम तो उन क्षेत्र में वोट मांगने भी नहीं जाते
इंदौर के वंदेमातरम विवाद को लेकर पूरे मप्र में हड़कंप मचा हुआ है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक तलवारें खिंची हुई है। कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम का यह कहना कि मैं वंदेमातरन नहीं गाउंगी और फिर पार्षद रुबीना का कहना कि किसी के बाप में हिम्मत नहीं जो जबरदस्ती वंदेमातरम बुलवा सके ने पार्टी को मुश्किल में डाल दिया है। अब इस पर पूर्व महापौर व विधायक मालिनी गौड़ का बयान आया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
केन-बेतवा प्रोजेक्ट: किसानों को मुआवजे के नाम पर मिला धोखा, क्या 25 हजार में बनता है घर? सपा प्रदेशाध्यक्ष ने उठाए सवाल
केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत किसानों को जो मुआवजा मिल रहा है, वह काफी कम है। किसानों के विरोध के चलते इस मुद्दे ने और तूल पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने आरोप लगाया कि किसानों को मुआवजे के नाम पर सिर्फ 25,000 रुपए मिल रहे हैं, जिसमें वे एक बाथरूम भी नहीं बनवा सकते। किसानों के घर और जमीन खाली कराए जा रहे हैं, लेकिन मुआवजे का यह हाल है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
झांसी स्टेशन पर उमा भारती के साथ बड़ा हादसा टला: चलती ट्रेन में चढ़ने को मजबूर हुईं पूर्व सीएम
रविवार को मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के साथ झांसी रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी घटना घटित होने से बच गई। दरअसल, रेलवे की संचालन व्यवस्था में खामी के कारण उन्हें चलती हुई ट्रेन में चढ़ना पड़ा। इस घटना के बाद उमा भारती ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर रेलवे की ‘व्यावहारिक संवेदनशीलता’ पर सवाल उठाए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
खंडवा में सेल्स टैक्स दफ्तर में लगी आग, सरकारी रिकॉर्ड खाक, जानें एमपी के सरकारी दफ्तर में कब-कब लगी आग
खंडवा शहर के सेल्स टैक्स (Sales Tax) दफ्तर में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि पूरी बिल्डिंग चपेट में आ गई। जीएसटी रिकॉर्ड, कंप्यूटर और फर्नीचर सब जलकर राख हो गए। रविवार का अवकाश होने से बड़ी जनहानि टल गई। तीन दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कटनी स्टेशन पर 165 बच्चों का रेस्क्यू, बिहार से महाराष्ट्र ले जाने की तैयारी, जानें पूरा मामला
मध्यप्रदेश के कटनी रेलवे स्टेशन पर शनिवार 11 अप्रैल, 2026 की देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। खुफिया सूचना के आधार पर पटना-पुणे एक्सप्रेस को घेरकर 165 मुस्लिम बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। शक जताया जा रहा है कि इन बच्चों को बिहार से महाराष्ट्र मजदूरी या अन्य संदिग्ध उद्देश्यों के लिए ले जाया जा रहा था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कैलाश विजयवर्गीय बोले- बंगाल नहीं जाउंगा, मेरे खिलाफ 38 फर्जी केस, गिरफ्तारी का खतरा
एमपी टॉप न्यूज: मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस बार वे बंगाल चुनाव में नहीं जाएंगे। इसका कारण उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज “38 फर्जी केस” और संभावित गिरफ्तारी को बताया है। रतलाम में मीडिया से बातचीत के दौरान विजयवर्गीय ने कहा कि उनके खिलाफ पश्चिम बंगाल में कई वारंट जारी हैं और वहां जाते ही उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी नेतृत्व ने भी उन्हें बंगाल जाने से मना किया है ताकि किसी नए विवाद से बचा जा सके। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा प्री 2026 से थ्री लेयर सुरक्षा सिस्टम लागू, हर परीक्षा में होगी जांच
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: MPPSC ने परीक्षा की सुरक्षा और गोपनीयता के लिए बड़ा कदम उठाया है। लगातार टेंडर के बाद कंपनी तय हो गई है और अब परीक्षाओं में उम्मीदवारों की जांच के लिए थ्री लेयर सुरक्षा सिस्टम लागू कर दिया गया है। इसकी शुरुआत 26 अप्रैल को राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा प्री 2026 से हो रही है। थ्री लेयर सिस्टम में जांच में समय लगेगा, इसलिए उम्मीदवार को केंद्र पर करीब एक से डेढ़ घंटे पहले तक पहुंचना होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...