झांसी स्टेशन पर उमा भारती के साथ बड़ा हादसा टला: चलती ट्रेन में चढ़ने को मजबूर हुईं पूर्व सीएम
Sanjay Dhiman | Updated:
Photograph: (the sootr)
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को झांसी रेलवे स्टेशन पर पंजाब मेल ट्रेन में चलती ट्रेन में चढ़ना पड़ा। इस घटना के बाद उन्होंने रेल मंत्री से रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
News in Short
- उमा भारती को झांसी रेलवे स्टेशन पर समय से पहले रवाना हुई ट्रेन में चढ़ना पड़ा।
- उमा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
- उमा ने बताया, "ट्रेन का समय से पहले आना और जल्द रवाना होना समस्या थी।"
- उन्होंने झांसी स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज निकलवाने की मांग की।
- उमा ने रेलवे अधिकारियों की कार्यशैली में सुधार की जरूरत पर जोर दिया।
News in Detail
उमा भारती ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि यह घटना अकेली उनकी नहीं, बल्कि रोज़ाना यात्रा करने वाले लोगों के साथ हो रही है। खासतौर पर महिलाओं को बच्चों और सामान के साथ प्लेटफॉर्म पर दौड़ते हुए देखा जा सकता है। वहीं बुजुर्गों को भी इस तरह की घटनाओं का सामना करना पड़ता है।
1. आदरणीय रेल मंत्री जी,
मैंने पूर्व में मथुरा रेलवे स्टेशन की यात्रियों के प्रति संवेदनहीनता की बात लिखी है।
2. मेेरे साथ आज फिर झांसी रेलवे स्टेशन पर चढ़ते हुए एक घटना हो गई जिसमें कोई अपराधी नहीं है बल्कि स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाओं के निर्माण में व्यावहारिक संवेदनशीलता का…
— Uma Bharti (@umasribharti) April 12, 2026
रेल मंत्री से पत्र में उठाए गंभीर सवाल
उमा भारती ने पत्र में झांसी रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज को निकलवाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि "मैं समय से पहले स्टेशन पहुंची थी, लेकिन ट्रेन समय से पहले पहुंची और निर्धारित समय से पहले ही रवाना हो गई। इस वजह से मुझे चलती ट्रेन में सवार होना पड़ा।"
अव्यवस्था का शिकार होते हैं यात्री
उमा भारती ने अपनी शिकायत में कहा कि "मैं झांसी रेलवे के अधिकारियों को दोषी नहीं मानती, लेकिन यह पूरी व्यवस्था रेल के अंदर चलने वाले अधिकारियों की गलती है। रेल संचालन में कार्यशैली को सुधारने की जरूरत है।"
रेल्वे के संचालन में सुधार की आवश्यकता
रेल मंत्री को पत्र लिखकर उन्होंने रेलवे की व्यावहारिक संवेदनशीलता पर सवाल उठाए हैं और यह उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में इस मामले पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
यह खबरें भी पढ़ें...
SIR के बाद एमपी में 42 लाख, राजस्थान में 31 लाख और सीजी में कटे 27 लाख वोटरों के नाम
खंडवा में सेल्स टैक्स दफ्तर में लगी आग, सरकारी रिकॉर्ड खाक, जानें एमपी के सरकारी दफ्तर में कब-कब लगी आग
खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार देगी पैसा, एमपी टंट्या मामा योजना में करें अप्लाई
एमपी में सरकारी योजनाओं ने बढ़ाई बैंकों की मुसीबत, 2100 करोड़ रुपए डूबे
CG Board Practical Exam 2027 : 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 1 जनवरी से, 31 तक अंक अपलोड नहीं किए तो लगेगा जुर्माना
By Umeshwari Baghel
MPPSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी सलाह: सिर्फ किताबों में न उलझें, दिमाग को भी दें आराम- डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी
By Amresh Kushwaha
CG Top News : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 5 जिलों में IT की रेड; VIP सुरक्षा में फेरबदल, 10 मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की हड़ताल
By Umeshwari Baghel
एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म
By VINAY VERMA
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
By Mukesh Sharma
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
By VINAY VERMA