MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sandeep Kumar | Apr 14, 2026, 21:46 IST
mp top
नमस्कार, एमपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कल, बाबा साहब की आत्मा कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी, अंबेडकर जयंती पर एमपी के सीधी जिले में बवाल, साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

MP Board Result 2026: द सूत्र पर सबसे पहले देखें 10वीं-12वीं के रिजल्ट

10th-12th Result: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसके अनुसार हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी और विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डीपीएसई) परीक्षा 2026 के परिणाम 15 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे घोषित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं मुख्यमंत्री निवास (समत्व भवन) से परिणाम जारी करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सीएम मोहन यादव बोले- कांग्रेस नेता वंदे मातरम का अपमान करते हैं, अध्यक्ष बचाव करते हैं, मंच पर नहीं बैठे पुरुष नेता

सीएम डॉ. मोहन यादव 14 अप्रैल को इंदौर दौरे पर रहे। इस दौरान लता मंगेशकर सभागृह में नारी शक्ति अभिनंदन कार्यक्रम में मंच पर सीएम के साथ नारी शक्ति को जगह दी गई, पुरुष नेता नहीं बैठे। वहीं, सीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



अंबेडकर जयंती पर एमपी के सीधी जिले में बवाल, पुलिस थाने में तोड़फोड़, स्थिति तनावपूर्ण

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में अंबेडकर जयंती पर रैली के दौरान हुए बवाल में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए। पुलिस थाने में तोड़फोड़ की घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



मीटिंग से गायब रहना एएचओ को पड़ा महंगा: निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने पद से हटाया

भोपाल नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने लापरवाही पर कड़ा एक्शन लिया है। मीटिंग में गायब रहने वाले एएचओ रविकांत औदिच्य को तत्काल पद से हटा दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



खंडवा अनाज मंडी में हंगामा, MSP से कम भाव मिलने पर भड़के किसान, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

खंडवा की कृषि उपज मंडी में किसानों ने गेहूं और मक्का के कम दाम मिलने पर विरोध किया। किसानों का आरोप है कि उन्हें मंडी में सिर्फ 2100 से 2300 रुपए प्रति क्विंटल के भाव मिल रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रतिनिधियों ने भी उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



वंदेमातरम विवाद में बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार- पार्टी को समय पर कार्रवाई करना चाहिए

मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार 14 अप्रैल को इंदौर में हैं। वह पहले डॉ. अंबेडकर जयंती के मौके पर महू गए और श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पहले सीएम मोहन यादव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी गए थे। इसके बाद सिंघार पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के यहां उनकी पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करने गए। साथ ही मीडिया से चर्चा की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



भोपाल बनेगा 'भोजपाल' और जबलपुर 'जबालिपुरम'? एमपी में 14 शहरों और 42 मोहल्लों के नाम बदलने की तैयारी

मध्यप्रदेश में नाम बदलने का दौर फिर से चर्चा में है। जब से राज्य में विभिन्न शहरों और मोहल्लों के नाम बदलने की मांग उठ रही है, तब से इस मुद्दे पर राजनीति और सामाजिक चर्चा तेज हो गई है। इस बार 14 शहरों और 42 मोहल्लों के नाम बदलने की मांग उठी है, खासकर उन नामों को लेकर जो जातिसूचक और अटपटे प्रतीत होते हैं। इनमें भोपाल और रीवा जिलों की तहसीलें भी शामिल हैं, जिनका नाम 'हुजूर' है। यह नाम सामंतवादी मानसिकता और गुलामी के प्रतीक के तौर पर देखा जा रहा है, और इसे बदलने की मांग उठाई जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सीएम मोहन यादव बोले- बाबा साहब की आत्मा कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू में हुए आयोजन में सीएम डॉ. मोहन यादव पहुंचे। यहां उन्होंने श्रद्धा से उन्हें याद किया और नमन किया। जय भीम के नारे लगाए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस को घेरा और कहा कि बाबा साहब की आत्मा कभी कांग्रेस को माफ नहीं करेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



भाजपा विधायक की बेटी ने युवक को जूतों से पीटा, कांग्रेस नेता ने बीजेपी के संस्कारों पर उठाए सवाल

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक विधायक की बेटी ने एक युवक पर जमकर जूते बरसाए। ये पूरी घटना एक बैंक के बाहर हुई थी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रियंका पर युवक को जूते मारते हुए दिखाई दे रही है। वहीं कांग्रेस नेता ने इस घटना की निंदा की है। साथ ही कहा कि यह घटना भारतीय जनता पार्टी के संस्कार को दर्शाती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले को बनाया बीजेपी युवा मोर्चा उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री ने उठाए सवाल

एमपी टॉप न्यूज: मध्यप्रदेश में बीजेपी युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी जारी होते ही पार्टी के भीतर ही घमासान शुरू हो गया है। पांच साल के लंबे इंतजार के बाद यह सूची आई है। वहीं, इसने पार्टी में नई मुश्किलें खड़ी कर दी है। 56 सदस्यीय इस कार्यकारिणी में सात उपाध्यक्ष, आठ मंत्री और दो महामंत्री शामिल हैं। नाम घोषित होते ही कई वरिष्ठ नेता नाराज हो गए। पार्टी के भीतर ही सवाल उठने लगे कि चयन किस आधार पर हुआ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- जन्मदिन पर मेरे पोस्टर मिले तो हटा दे निगम

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: मध्यप्रदेश नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपना जन्मदिन अक्षय तृतीया के दिन मनाते हैं। इस बार यह 19 अप्रैल को आ रहा है। बड़े नेताओं के आयोजनों के दौरान इंदौर में भारी संख्या में पोस्टर लगाना आम बात है। वहीं, अब मंत्री ने इन पोस्टरों को लेकर अपने ही विभाग के अधीन आने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारियों को आदेश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • वंदेमातरम
  • mp board result
  • अंबेडकर जयंती
  • MSP
  • मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें