खंडवा अनाज मंडी में हंगामा, MSP से कम भाव मिलने पर भड़के किसान, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
Aman Vaishnav | Apr 14, 2026, 11:06 IST
mp khandwa mandi wheat price drop farmers protest
खंडवा की कृषि उपज मंडी में किसानों ने गेहूं और मक्का के कम दाम मिलने पर विरोध किया। किसानों का आरोप है कि उन्हें मंडी में सिर्फ 2100 से 2300 रुपए प्रति क्विंटल के भाव मिल रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रतिनिधियों ने भी उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
मुश्ताक मंसूरी @ खंडवा
खंडवा कृषि उपज मंडी में सोमवार 13 अप्रैल को हालात तब बिगड़ गए, जब गेहूं के दाम में लगभग 300 रुपए प्रति क्विंटल की अचानक गिरावट हो गई। इससे नाराज होकर किसानों ने जमकर हंगामा किया।
देखते ही देखते किसानों और व्यापारियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। बड़ी संख्या में किसान एकजुट होकर मंडी प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
किसानों का कहना है कि उन्हें गेहूं और मक्का के दाम सिर्फ 2100 से 2300 रुपए प्रति क्विंटल तक मिल रहे हैं, जो कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से काफी कम हैं।
किसानों ने यह भी मांग की कि उनकी उपज की तुलाई मंडी के अंदर ही हो। इससे उन्हें व्यापारियों के निजी कांटों पर न जाना पड़े। इससे पारदर्शिता बनी रहेगी और उन्हें उचित मूल्य मिलेगा।
हंगामे की खबर मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी और किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोनू गुर्जर मौके पर पहुंचे। साथ ही उन्होनें किसानों के साथ प्रदर्शन भी किया।
![c51e1dc6-ed8]()
कांग्रेस नेताओं ने मंडी की अव्यवस्थाओं को लेकर पेयजल व्यवस्था, टंकी की सफाई और किसानों के ठहरने की सही व्यवस्था की मांग की। उन्होंने सरकार पर किसान विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को तुरंत सही मूल्य दिलवाया जाना चाहिए।
कांग्रेस प्रतिनिधियों ने तहसीलदार, नायब तहसीलदार और मंडी प्रशासन से मिलकर समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर जल्द कोई कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
स्थिति को बिगड़ता देख मंडी सचिव रामवीर किरार भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद व्यापारियों से बातचीत कर मामला शांत करने की कोशिश की। लगभग एक घंटे तक चले हंगामे और समझाइश के बाद फिर से खरीदी शुरू हुई।
किसानों का कहना है कि समर्थन मूल्य पर खरीदी पहले ही बहुत देर से शुरू की गई है। पंजीयन प्रक्रिया में भी कई मुश्किलें आ रही हैं।
वहीं एक किसान ने बताया कि पंजीयन खुलने के बाद भी स्लॉट बुक नहीं हो पा रहे हैं। इससे उन्हें मजबूरी में अपनी उपज कम दाम पर बेचनी पड़ रही है।
ये खबरें भी पढ़िए...
कृषि मेले की चमक बनाम किसान की चुप्पी: रायसेन में जीतू पटवारी को रोका, सियासत गरम
मध्यप्रदेश न्यूज: विपक्ष के दबाव में जल्दबाजी? MSP और मंडी रेट के फर्क से किसान परेशान
गेहूं खरीदी पर सियासी संग्राम: मंडियों में किसान परेशान, पटवारी बोले में दिखाऊंगा सरकार को आईना
एमपी न्यूज : सीएम मोहन यादव बोले- गेहूं पर मिलेगा 40 रुपए बोनस, प्रदेश में खुलेंगी 55 दाल मिलें
खंडवा कृषि उपज मंडी में सोमवार 13 अप्रैल को हालात तब बिगड़ गए, जब गेहूं के दाम में लगभग 300 रुपए प्रति क्विंटल की अचानक गिरावट हो गई। इससे नाराज होकर किसानों ने जमकर हंगामा किया।
न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम दाम
किसानों का कहना है कि उन्हें गेहूं और मक्का के दाम सिर्फ 2100 से 2300 रुपए प्रति क्विंटल तक मिल रहे हैं, जो कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से काफी कम हैं।
किसानों की मांग तुलाई मंडी के अंदर हो
हंगामे की खबर मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी और किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोनू गुर्जर मौके पर पहुंचे। साथ ही उन्होनें किसानों के साथ प्रदर्शन भी किया।
c51e1dc6-ed8
कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर लगाए आरोप
कांग्रेस प्रतिनिधियों की चेतावनी
स्थिति को बिगड़ता देख मंडी सचिव रामवीर किरार भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद व्यापारियों से बातचीत कर मामला शांत करने की कोशिश की। लगभग एक घंटे तक चले हंगामे और समझाइश के बाद फिर से खरीदी शुरू हुई।
किसान के आरोप
वहीं एक किसान ने बताया कि पंजीयन खुलने के बाद भी स्लॉट बुक नहीं हो पा रहे हैं। इससे उन्हें मजबूरी में अपनी उपज कम दाम पर बेचनी पड़ रही है।
आईएएस ऋषव गुप्ता ने कहा कि फसलों के दाम बाजार की स्थिति और गुणवत्ता के आधार पर तय होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य मंडियों की तुलना में खंडवा में किसानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं।
कृषि मेले की चमक बनाम किसान की चुप्पी: रायसेन में जीतू पटवारी को रोका, सियासत गरम
मध्यप्रदेश न्यूज: विपक्ष के दबाव में जल्दबाजी? MSP और मंडी रेट के फर्क से किसान परेशान
गेहूं खरीदी पर सियासी संग्राम: मंडियों में किसान परेशान, पटवारी बोले में दिखाऊंगा सरकार को आईना
एमपी न्यूज : सीएम मोहन यादव बोले- गेहूं पर मिलेगा 40 रुपए बोनस, प्रदेश में खुलेंगी 55 दाल मिलें
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA