MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sandeep Kumar | Apr 17, 2026, 21:34 IST
mp top news
नमस्कार, एमपी में लगेगा ब्रिक्स देशों का जमावड़ा, शिक्षकों को राहत! पात्रता परीक्षा को लेकर SC में पुनर्विचार याचिका, साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

BRICS Summit: एमपी में सजेगा ब्रिक्स देशों का जमावड़ा, मेजबानी के लिए इस शहर को चुना गया

मध्य प्रदेश के लिए एक बार फिर गौरव का क्षण आ रहा है। भारत की अगुआई में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) की तैयारी अब इंदौर में शुरू हो गई है। दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले इस ताकतवर समूह ने अपनी खास मीटिंग के लिए इंदौर को चुना है। यहां ब्रिक्स देशों के कृषि कार्य समूह की एक बेहद अहम बैठक होने वाली है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



MP के डेढ़ लाख शिक्षकों को बड़ी राहत: पात्रता परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर

मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश ने राज्य के डेढ़ लाख शिक्षकों की चिंता बढ़ा दी थी। अब राज्य सरकार ने 17 अप्रैल को इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर कर दी है। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस मामले में बड़ा कदम उठाने की बात कही थी। इस निर्णय से न सिर्फ शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित किया जाएगा, बल्कि सरकार की शिक्षकों के प्रति संवेदनशीलता भी जाहिर होती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



जनगणना 2027 के दौरान गलत जानकारी देने पर लगेगा जुर्माना, ये है गाइडलाइन

मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 की प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू हो गई है। सरकार ने आम जनता और कर्मचारियों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर अब आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



महाकाल लोक बनाने वाली बाबरिया कंपनी 67 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी में उलझी, जमानत खारिज

मध्य प्रदेश जल निगम में तीर्थ गोपीकॉन कंपनी द्वारा फर्जी 184 करोड़ की बैंक गारंटी का केस और बड़ा हो गया है। जल निगम में ही करोड़ों के ठेके लेने के मामले में अब सीबीआई भोपाल ने सूरत (गुजरात) की कंपनी एमपी बाबरिया व अहमदाबाद की मेसर्स अंकिता कंस्ट्रक्शन के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह केस 67 करोड़ 74 लाख की फर्जी बैंक गारंटी देने के मामले में हुआ है। सीबीआई ने इन कंपनियों पर गंभीर धाराएं लगाई हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी कांग्रेस का मास्टरप्लान, अब बड़े नेताओं के भरोसे नहीं, जनता के चंदे से चलेगी पार्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने आगामी चुनावों और संगठन की मजबूती के लिए एक क्रांतिकारी सेल्फ-रिलायंस मॉडल तैयार किया है। भोपाल के रविंद्र भवन में 17 अप्रैल को आयोजित सम्मेलन में कांग्रेस ने साफ किया कि पार्टी अब संसाधनों के लिए किसी एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं रहेगी। संगठन को मजबूत करने के लिए अब कांग्रेस सीधे जनता और जमीनी कार्यकर्ताओं से सहयोग मांगेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सिंगरौली के बैंक में दिनदहाड़े डकैती, 5 नकाबपोश 15 मिनट में 15 करोड़ का सोना और 20 लाख कैश ले उड़े

सिंगरौली जिले में शुक्रवार दोपहर को बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में एक सनसनीखेज डकैती की घटना हुई। बैढ़न इलाके में स्थित इस बैंक में पांच नकाबपोश बदमाश हथियारों के साथ घुस आए और महज 15 से 20 मिनट में 15 करोड़ का सोना और 20 लाख नकद लूटकर फरार हो गए। इस दौरान उन्होंने फायरिंग भी की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी में मामी के प्यार के लिए भांजे ने की मामा की हत्या, ऐसे खुला राज

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: मध्यप्रदेश के हरदा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें भांजे ने मामी के प्यार के लिए मामा की हत्या कर दी। यह वारदात रन्हाई गांव की है, जहां एक महिला और उसके भांजे ने मिलकर अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



भोपाल के 40 स्कूलों में RTE कोटे में शून्य एडमिशन, 20 अप्रैल से दूसरा दौर

MP Education News.भोपाल के 40 बड़े स्कूलों में आरटीई (RTE) कोटे में एक भी बच्चे का एडमिशन नहीं हुआ। मध्यप्रदेश में 1200 से ज्यादा प्राइवेट स्कूल 25% सीट भरने की शर्त से पीछे रह गए। पहले फेज में राज्यभर में 1 लाख 6 हजार से ज्यादा बच्चों को सीट मिली थी। लेकिन जिन बच्चों के नाम निकले, वे डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के लिए नहीं आए। अब 20 अप्रैल के बाद दूसरा फेज शुरू होगा, जिसमें खाली सीटें भरने की कोशिश होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी में शादियों पर गैस की मार, शादी का कार्ड दिखाए बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर

एमपी टॉप न्यूज: राजधानी भोपाल में शादी का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में शादियों में गैस सिलेंडर की मांग तेजी से बढ़ेगी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एक नई व्यवस्था लागू की है। अब आपको गैस एजेंसी में शादी का कार्ड दिखाने पर ही सिलेंडर मिलेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • महाकाल लोक
  • सिंगरौली
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र
  • TET
  • ब्रिक्स शिखर सम्मेलन
  • mp education news
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें