सिंगरौली के बैंक में दिनदहाड़े डकैती, 5 नकाबपोश 15 मिनट में 15 करोड़ का सोना और 20 लाख कैश ले उड़े

Sandeep Kumar | Apr 17, 2026, 18:10 IST
Share
Singrauli bank robbery
Singrauli bank robbery

सिंगरौली जिले के बैढ़न इलाके में दिनदहाड़े सनसनीखेज बैंक डकैती हुई। पांच नकाबपोश बदमाशों ने बैंक में घुसकर करीब 15 करोड़ का सोना और 20 लाख कैश लूट लिए। साथ ही बैंक मैनेजर को बेरहमी से पिटाई कर फायरिंग भी की।

News in Short

  • सिंगरौली में शुक्रवार दोपहर को बैंक ऑफ महाराष्ट्र में डकैती हुई।
  • पांच नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के साथ बैंक में घुसकर लूटपाट की।
  • लुटेरों ने बैंक मैनेजर को पीटा और हवाई फायरिंग की।
  • लूट में 15 करोड़ का सोना और 20 लाख नकद शामिल थे।
  • पुलिस ने जांच शुरू कर दी और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

News in Detail

सिंगरौली जिले में शुक्रवार दोपहर को बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में एक सनसनीखेज डकैती की घटना हुई। बैढ़न इलाके में स्थित इस बैंक में पांच नकाबपोश बदमाश हथियारों के साथ घुस आए और महज 15 से 20 मिनट में 15 करोड़ का सोना और 20 लाख नकद लूटकर फरार हो गए। इस दौरान उन्होंने फायरिंग भी की।

बैंक में घुसते ही मच गया हड़कंप

घटना शुक्रवार 17 अप्रैल यानी आज दोपहर लगभग 12:50 बजे की है, जब बैंक में सामान्य कामकाज चल रहा था। दो बदमाश पहले बैंक में घुसे और उनके बाद तीन अन्य हथियारों से लैस होकर भीतर आ गए। बदमाशों ने बैंक में मौजूद सभी लोगों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया।

singrauli
singrauli

बैंक मैनेजर से मारपीट

बैंक मैनेजर ने लुटेरों का विरोध किया, तो उन्होंने बेरहमी से उन्हें पीटा। बताया जा रहा है कि एक बदमाश ने बंदूक की बट से मैनेजर के सिर पर वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाशों ने डर का माहौल बनाने के लिए बैंक के भीतर और बाहर हवाई फायरिंग भी की।

लुटेरों ने बैंक में मौजूद करीब 9 से 10 किलो सोना (जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपए आंकी जा रही है) और बैंक में पहले से रखा लगभग 14.5 लाख रुपए और दिन का नया कैश कलेक्शन ( कुल 20 लाख) लुट लिया। वारदात के बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है और शहर की सीमाओं को सील कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पुलिस की 4 टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

यह घटना शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती है। पुलिस की जांच और इलाके में दहशत के बावजूद शहरवाले जल्द से जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

इंदौर के पॉश एरिया विजयनगर स्कीम 54 में दिनदहाड़े बैंक में लूट, नकाबपोश ने गोली चलाई और 7 लाख रुपए ले उड़ा

दमोह में स्टेट बैंक में चोरी करने घुसा चोर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, जाली तोड़कर बैंक में हुआ था दाखिल

सरकार के नशा मुक्त मध्यप्रदेश अभियान के शुरू होने से पहले ही पुलिसकर्मी लगा रहे पलीता, TI सहित चार हुए सस्पेंड

जबलपुर के स्कूल में भेदभाव के आरोप: छात्रों ने कहा- गोवा ट्रिप पर नहीं गए तो अंक काटे

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र
  • बैंक मैनेजर
  • बैंक में लूट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती