MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Amresh Kushwaha | Feb 21, 2026, 08:32 IST
mp top news 21 february
नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्‍य प्रदेश की टॉप खबरों से... उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे का इस्तीफा, खड़गे को दी सूचना। 24 फरवरी को एमपी में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन। ओबीसी आरक्षण मामले की सुनवाई अब हाईकोर्ट में होगी।

उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे का इस्तीफा खड़गे को दी इस्तीफे की सूचना

अटेर से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने मध्यप्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। कटारे ने इस्तीफे में लिखा कि वे परिवार और क्षेत्र की जनता को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए यह जिम्मेदारी छोड़ रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे पत्र में कटारे ने कहा कि संगठन जिसे चाहे इस पद की जिम्मेदारी दे, वे पूर्ण सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें इस योग्य समझा, इसके लिए वे हमेशा आभारी रहेंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



ट्रेड डील को लेकर भोपाल में 24 फरवरी को कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन

BHOPAL. मध्यप्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। एक तरफ 24 फरवरी को राजधानी भोपाल में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन प्रस्तावित है, तो दूसरी ओर इससे ठीक चार दिन पहले उप नेता प्रतिपक्ष रहे हेमंत कटारे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस घटनाक्रम ने राजनीतिक गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



27% OBC आरक्षण केस: सुप्रीम कोर्ट ने दिए हाईकोर्ट को 3 महीने में फैसला करने के निर्देश

मध्य प्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को लेकर चल रही लंबी कानूनी जंग में नया मोड़ आया है। सुप्रीम कोर्ट का विस्तृत आदेश अब अपलोड हो चुका है। इसके तहत सभी याचिकाओं, विशेष अनुमति याचिकाओं (SLPs) और ट्रांसफर मामलों को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट वापस भेज दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को निर्देश दिया है कि वह इस पूरे मामले का अंतिम निर्णय तीन महीने के भीतर करे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Weather Update: मध्यप्रदेश में जमकर बरसे बादल, नया वेस्टर्न डिस्टर्बैंस एक्टिव

मध्यप्रदेश के मौसम में बदलाव दिखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में अच्छी बारिश हुई, जिससे किसानों को राहत मिली। बारिश सबसे ज्यादा उज्जैन में हुई, जहां 24 मिमी पानी गिरा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने 22 फरवरी से बारिश की संभावना जताई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी विधानसभा: भागीरथपुरा पर सदन में नहीं हुई चर्चा, सदन से कांग्रेस का वॉकआउट

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पांचवे दिन सदन में जमकर हंगामा हुआ। भागीरथपुरा के मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष में गतिरोध बना रहा। विपक्ष सदन में चर्चा की मांग करता रहा। एक बार सदन को 10 मिनट के लिए स्थगित भी किया गया। बाद में कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट किया। इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि घटना के बाद सरकार ने तुरंत कार्रवाई की। पीड़ितों के इलाज, पानी की जांच और नई पाइपलाइन का काम शुरू किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



भूमाफिया के साथ गठजोड़ में तहसीलदार को हटाया, लेकिन आवेदन तो सहकारिता प्रशासक ने किया

MP News: इंदौर में भूमाफिया से घिरी संस्था हरियाणा गृह निर्माण सहकारी संस्था के मामले में तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी को हटाया गया है। द सूत्र को मिले दस्तावेज से साफ होता है कि इसमें कारगुजारी तो सहकारिता विभाग से हुई है। संस्था में सहकारिता विभाग से नियुक्त प्रशासक केके जमरे ने ही कलेक्टोरेट में सीमांकन का आवेदन लगाया था। यहां तक कि जमरे ने प्रशासन को पत्र लिखकर इस सीमाकंन काम में विवाद होने की आशंका जताते हुए सुरक्षा तक मांगी थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



MP New Liquor Policy: ई-टेंडर से होगी शराब दुकानों की नीलामी, नहीं खुलेगी नई दुकान

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: मध्य प्रदेश सरकार ने 2026-27 के लिए नई आबकारी नीति जारी कर दी है। इस नीति के तहत अब नई शराब की दुकानें नहीं खोली जाएंगी। वहीं, मौजूदा दुकानों का रिन्यू भी नहीं होगा। इसके अलावा, शराब के अहाते भी नहीं खोले जाएंगे। राज्य में कुल 3 हजार 553 मदिरा दुकानों का आवंटन अब ई-टेंडर और ई-ऑक्शन के जरिए होगा। इस बार आरक्षित मूल्य में 20% की बढ़ोतरी की गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



भोपाल में साइबर फ्रॉड का आतंक, कुछ दिनों में ही करोड़ों की ठगी, तीन दिन में 45 एफआईआर

भोपाल में साइबर अपराधी अब बेखौफ हो गए हैं। अब आम लोग ही नहीं पुलिस भी उनके आगे लाचार नजर आ रही है। गुरुवार, 19 फरवरी को भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के छह थानों में साइबर फ्रॉड के 11 मामलों की एफआईआर हुई। ये एफआईआर ई-जीरो के जरिए दर्ज की गई। इस दौरान कुल 57 लाख 53 हजार 242 रुपए की सायबर ठगी हो चुकी है। पिछले तीन दिनों में सायबर ठगी से जुड़े 45 नए मामले सामने आए हैं। इन मामलों में कुल दो करोड़ 11 लाख 29 हजार 773 रुपए की ठगी की गई है। हाल ही में बागसेवनिया इलाके में एक महिला से ठगी का एक नया मामला सामने आया है। ठगों ने उसे डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर 31.60 लाख रुपए की ठगी कर ली है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 मेंस का केस लिस्ट, लेकिन परीक्षा अब प्री 2026 के बाद ही संभव

एमपी टॉप न्यूज: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में यहकेस बीच-बीच में लिस्ट हुआ, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब नई तारीख 24 फरवरी तय की गई है। वहीं उम्मीदवारों में अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सवाल ये है कि अगर आयोग को मेंस की मंजूरी मिलती है, तो वह पहले होगी या फिर 26 अप्रैल को तय राज्य सेवा परीक्षा 2026 का आयोजन होगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • हेमंत कटारे
  • Weather update
  • OBC
  • एमपी विधानसभा
  • उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें