युवा वर्ष मानने से बदलेगी तस्वीर? क्योंकि MP में कुल 17 लाख बेरोजगार, 6 लाख इसी साल के

Atul Dwivedi | Oct 19, 2026, 18:56 IST
मध्यप्रदेश में बेरोजगारी का संकट: 17 लाख से ज्यादा युवा रोजगार की तलाश में
मध्यप्रदेश सरकार माय यूथ माय प्राइड और सीएम यूथ कॉन्क्लेव जैसे आयोजन कर रही है। साल 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने की तैयारी है। दूसरी ओर प्रदेश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। इसका सबूत सरकारी रोजगार पोर्टल है, जहां एक साल में 6 लाख से ज्यादा बेरोजगार दर्ज हुए हैं। जबकि साल खत्म होने में अभी दो महीने बाकी हैं।
Madhya Pradesh Faces Rising Unemployment as Over 17 Lakh Youth Remain Registered on the State Employment Portal, Including More Than 6 Lakh New Registrations in 2026.

चिंताजनक हैं आंकड़े

मध्यप्रदेश सरकार बेरोजगारों (MP Unemployment) को आकांक्षी युवा कहती है। सरकार के रोजगार पोर्टल (MP Rojgar Portal) पर 17 लाख 57 हजार 5 बेरोजगारों की संख्या, खबर लिखे जाने तक दर्ज है। जबकि साल 2026 में दर्ज कुल आकांक्षी युवा 6 लाख 59 हजार 98 हैं।



साल 2026 के 10 महीनों में ही जहां 6 लाख से ज्यादा बेरोजगार दर्ज हो चुके हैं, तो पुराने आंकड़ों को भी देखा जाना चाहिए...



आकांक्षी युवाओं की संख्या

तारीख

आकांक्षी युवाओं की संख्या

31 दिसंबर 2025 तक25 लाख 95 हजार 680 आकांक्षी युवा
30 जून 2026 तक17 लाख 71 हजार 132 आकांक्षी युवा
04 सितंबर 2026 तक18 लाख 45 हजार 975 आकांक्षी युवा

मुख्यमंत्री ने क्या कहा ?

17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2025 को रोजगार और निवेश के तौर पर मनाया गया है। जबकि साल 2027 को युवा वर्ष के तौर पर मनाया जाएगा।



मुख्यमंत्री कहते हैं कि 2027 में युवाओं के लिए साल भर गतिविधियां संचालित की जाएंगी। युवा सिर्फ जॉब के बारे में न सोचें, बल्कि प्रदेश की बेहतरी के लिए काम करें।



अब एक तरफ मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने साल 2025 को रोजगार के तौर पर मनाया। दूसरी तरफ रोजगार पोर्टल के आंकड़े बताते हैं कि साल 2025 में ही सबसे ज्यादा बेरोजगार रोजगार पोर्टल पर दर्ज हुए, जिनकी संख्या 25 लाख 95 हजार से ज्यादा थी।



ऐसे में सवाल उठना लाज़मी है कि रोजगार वर्ष (Employment year) का फिर क्या फायदा ? क्या सरकार ये साफ कर सकती है कि साल 2025 में उसने कुल कितने लोगों को रोजगार से जोड़ा था ?



अब घटेगी युवा आबादी

अभी भले ही मध्यप्रदेश में युवा आबादी (MP youth population) ज्यादा हो, लेकिन ये ज्यादा वक्त नहीं चलने वाला। क्योंकि मप्र समेत पूरे देश में प्रजनन दर घटती जा रही है। सीधा सा मतलब है धीरे-धीरे युवाओं की संख्या घट रही है।



जीवन प्रत्याशा बढ़ने से बुजुर्गों की जनसंख्या 2047 तक 1.82 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का विश्लेषण कहता है कि 2024 में मध्यप्रदेश में 20 से 29 साल के आयुवर्ग के युवाओं की आबादी, 1 करोड़ 53 लाख 82 हजार थी।



2047 तक इसी कैटेगरी में युवाओं की संख्या 1 करोड़ 49 लाख 93 हजार रह जाएगी। यानी 23 साल बाद युवा आबादी बढ़ने की बजाय कम हो जाएगी।



ऐसे में अगर अभी युवाओं को काम नहीं मिला, तो जाहिर है आगे आने वाला वक्त काफी चुनौतियां लेकर आ सकता है। क्योंकि अगर ये आबादी बेरोजगार रहते हुए बूढ़ी हुई, तो बोझ सरकारी खजाने पर ही आएगा।



ऐसे में क्या सरकारी संस्थाएं जिनमें अस्पताल भी शामिल हैं, क्या वो इतने तैयार हैं कि मुफ्त में इस आबादी का इलाज आगे कर सकें ?



FAQs:

  1. मध्यप्रदेश में बेरोजगारों की संख्या कितनी है?
    मध्यप्रदेश सरकार के रोजगार पोर्टल पर वर्तमान में 17 लाख 57 हजार 5 बेरोजगारों की संख्या दर्ज है।
  2. मुख्यमंत्री का रोजगार को लेकर बयान क्या है?
    मुख्यमंत्री ने 17 अक्टूबर को कहा कि साल 2025 को रोजगार और निवेश के तौर पर मनाया जाएगा, जबकि 2027 को युवा वर्ष के तौर पर मनाने की योजना है।
  3. भविष्य में मध्यप्रदेश में युवा आबादी की संख्या पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
    विश्लेषण के अनुसार, 2047 तक 20 से 29 साल के युवाओं की संख्या घटकर 1 करोड़ 49 लाख 93 हजार रह जाएगी, जिससे यह संकेत मिलता है कि युवाओं की संख्या में कमी आएगी।
Tags:
  • माय यूथ माय प्राइड
  • सीएम यूथ कॉन्क्लेव
  • एमपी रोजगार पोर्टल
  • MP Rojgar Portal
  • युवा वर्ष 2027
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • MP Youth Employment
  • Employment year
  • MP Unemployment
  • MP youth population