मध्य प्रदेश शहरी विकास कंपनी में भर्ती, बीई-बीटेक पास करें अप्लाई

Manya Jain | Jun 06, 2026, 20:19 IST
Madhya Pradesh Urban Development Company vacancy
मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (MPUDC) ने विभिन्न प्रशासनिक और इंजीनियरिंग पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर 3 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

एमपी शहरी विकास कंपनी लिमिटेड ने नए पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस सरकारी भर्ती के माध्यम से अलग-अलग श्रेणियों में कुल 23 पद भरे जाएंगे। भर्तियों में प्रोजेक्ट मैनेजर, अर्बन गवर्नेंस ऑफिसर और सिविल इंजीनियर के पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 जून से शुरू होकर 3 जुलाई 2026 तक चलेगी।योग्य उम्मीदवारों का अंतिम चयन सीधे इंटरव्यू (साक्षात्कार) के आधार पर किया जाएगा।



किस विंग में कितने पद खाली हैं?

विभाग ने अलग-अलग काम के हिसाब से कुल 23 पदों पर भर्ती की घोषणा की है।



  • असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर: सबसे ज्यादा 10 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
  • प्रोजेक्ट मैनेजर: इंजीनियरिंग विंग के तहत 5 पदों को भरा जाएगा।
  • डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर: कुल 2 पदों पर योग्य उम्मीदवारों को मौका मिलेगा।
  • प्रोजेक्ट ऑफिसर (पीआईयू भोपाल): भोपाल यूनिट के लिए 2 पद खाली हैं।
  • सिविल इंजीनियर (पीआईयू भोपाल): इसके लिए 1 पद आरक्षित रखा गया है।
  • अर्बन गवर्नेंस ऑफिसर: प्रशासनिक कार्य के लिए 1 पद तय किया गया है।
  • ऑफिस मैनेजर और एमआईएस ऑफिसर: दोनों श्रेणियों में 1-1 पद निकाला गया है।

एमपी सरकारी नौकरी: एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. इंजीनियरिंग पद (Project Manager & Civil Engineer)

प्रोजेक्ट मैनेजर, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर, प्रोजेक्ट ऑफिसर और सिविल इंजीनियर के लिए योग्यता समान है। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में बी.ई. या बी.टेक (B.E/B.Tech in Civil) की डिग्री होनी चाहिए। असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर के लिए बी.टेक के साथ सहायक यंत्री के रूप में 3 साल का अनुभव जरूरी है।



2. प्रशासनिक और तकनीकी पद (Admin & IT Posts)

  • अर्बन गवर्नेंस ऑफिसर: ग्रेजुएशन के साथ राज्य सरकार में 10 साल का प्रशासनिक अनुभव होना अनिवार्य है। यह पद मुख्य रूप से रिटायर्ड क्लास-2 अधिकारियों के लिए है।
  • ऑफिस मैनेजर: किसी भी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही ऑफिस मैनेजमेंट और सरकारी खरीदी नियमों का अनुभव जरूरी है।
  • एमआईएस ऑफिसर: कंप्यूटर क्षेत्र में बी.टेक या एमसीए (MCA) की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ डेटा एनालिटिक्स और एमआईएस डैशबोर्ड पर काम करने का 5 साल का अनुभव जरूरी है।

सैलरी पैकेज

मध्य प्रदेश शहरी विकास कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को बहुत ही शानदार सैलरी पैकेज मिलने वाला है।



पद का नामपुराना पे बैंड और ग्रेड पेनिर्धारित मासिक वेतन
प्रोजेक्ट मैनेजर15 हजार 600-39 हजार रुपए + ग्रेड पे 7 हजार 600 रुपए 80 हजार रुपए
डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर / प्रोजेक्ट ऑफिसर15 हजार 600-39 हजार रुपए+ ग्रेड पे 6 हजार 600 रुपए 67 हजार रुपए
अर्बन गवर्नेंस / असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर15 हजार 600 -39 हजार रुपए + ग्रेड पे 5 हजार 400 रुपए 56 हजार रुपए
सिविल इंजीनियर (भोपाल)15 हजार 600 -39 हजार रुपए + ग्रेड पे 5 हजार 400 रुपए 56 हजार रुपए
एमआईएस ऑफिसर9 हजार 300-34 हजार 800 रुपए + ग्रेड पे 4 हजार 200 रुपए 43 हजार रुपए
ऑफिस मैनेजर9 हजार 300-34 हजार 800 रुपए + ग्रेड पे 3 हजार 200 रुपए 33 हजार रुपए

चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन

इस भर्ती (MPUDC Selection Process) में उम्मीदवारों को किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद योग्य उम्मीदवारों को सीधे इंटरव्यू (Interview) के लिए बुलाया जाएगा।



आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना फॉर्म जमा करना होगा:



  • सबसे पहले मध्य प्रदेश शहरी विकास कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए भर्ती लिंक पर क्लिक करके अपना नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव की जानकारी ध्यान से भरें।
  • अपनी नई पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और पहचान पत्र को स्कैन करके अपलोड करें।
  • सबमिट करने से पहले फॉर्म के सभी कॉलम को अच्छी तरह रीचेक कर लें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फाइनल सबमिशन के बाद प्रिंट निकाल लें।

Apply Online



Notification PDF



Official Website



ये भी पढ़ें...

MP ECHS Bharti: महू, इंदौर और उज्जैन में निकली 12 पदों पर सीधी भर्ती, करें आवेदन



सीधे मेरिट से मिलेगी नौकरी: रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी जबलपुर भर्ती नोटिफिकेशन जारी



MP बिजली विभाग में भर्ती: 222 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 25 जून लास्ट डेट



MPPHSCL Bharti: मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य निगम में भर्ती, ऐसे करें आवेदन



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी भर्ती
  • एमपी शहरी विकास कंपनी लिमिटेड
  • एमपी सरकारी नौकरी