MPPHSCL Bharti: मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य निगम में भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Manya Jain | Published:
MPPHSCL Bharti
मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य सेवा निगम (MPPHSCL) ने मैनेजर, इंजीनियर और ऑफिस असिस्टेंट सहित 41 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 24 जून 2026 तक एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य सेवा निगम लिमिटेड (MPPHSCL) ने विभिन्न 18 पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती (govt jobs 2026) के माध्यम से मैनेजर, कंसलटेंट, बायो-मेडिकल इंजीनियर और ऑफिस असिस्टेंट के 41 पदों को भरा जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 24 जून 2026 है। सभी नियुक्तियां अनुबंध (Contract) या प्रतिनियुक्ति (Deputation) के आधार पर एमपी ऑनलाइन (mp sarkari naukri) के जरिए होंगी।
चयन प्रक्रिया में एमपी ऑनलाइन द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा और निगम की एचआर कमेटी द्वारा लिया जाने वाला इंटरव्यू शामिल है।
निगम द्वारा जारी नियम पुस्तिका (Rule Book 2026) के अनुसार, कुल 41 पदों को 18 अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया है।
नोट: प्रतिनियुक्ति (Deputation) पर आने वाले अधिकारियों का वेतन उनके मूल विभाग के नियमों और लास्ट पे सर्टिफिकेट (LPC) के आधार पर तय होगा।
सरकारी नौकरी अलर्ट: 28 मई से शुरू होंगे HAL के वॉक-इन-इंटरव्यू, ऐसे करें आवेदन
Gujarat High Court Vacancy: गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज की वैकेंसी
12वीं पास हैं? BPSSC Vacancy 2026 में 122 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
UPESSC Vacancy 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर भर्ती
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 24 जून 2026 है। सभी नियुक्तियां अनुबंध (Contract) या प्रतिनियुक्ति (Deputation) के आधार पर एमपी ऑनलाइन (mp sarkari naukri) के जरिए होंगी।
चयन प्रक्रिया में एमपी ऑनलाइन द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा और निगम की एचआर कमेटी द्वारा लिया जाने वाला इंटरव्यू शामिल है।
पदों की जानकारी
| क्रम संख्या | पद का नाम (Post Name) | कुल पद | मासिक अनुबंध सैलरी (Monthly Salary) |
| 1 | जनरल मैनेजर - इन्वेंट्री (GM Inventory) | 01 | 1 हजार रुपए |
| 2 | जनरल मैनेजर - आईटी (GM IT) | 01 | 1 हजार रुपए |
| 3 | मैनेजर - प्रोक्योरमेंट / फाइनेंस / डिविजनल | 03 | 75 हजार रुपए |
| 4 | डिविजनल मैनेजर (Divisional Manager) | 07 | 75 हजार रुपए |
| 5 | ह्यूमन रिसोर्सेज - एचआर (HR) | 01 | 67 हजार 300 रुपए |
| 6 | एमआईएस डेवलपर (MIS Developer) | 02 | 65 हजार रुपए |
| 7 | लीगल ऑफिसर (Legal Officer) | 01 | 56 हजार रुपए |
| 8 | बायो-मेडिकल इंजीनियर (Bio-Medical Engineer) | 02 | 56 हजार रुपए |
| 9 | फार्मासिस्ट (Pharmacist) | 01 | 42 हजार 700 रुपए |
| 10 | ऑफिस असिस्टेंट (Office Assistant) | 08 | 22 हजार रुपए |
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- जनरल मैनेजर (इन्वेंट्री): बी.फार्मा / एम.फार्मा या इंजीनियरिंग डिग्री के साथ लॉजिस्टिक्स/सप्लाई चेन में पीजीडीएम और न्यूनतम 8 साल का अनुभव।
- बायो-मेडिकल इंजीनियर: इलेक्ट्रॉनिक्स, बायोमेडिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई/बी.टेक डिग्री के साथ 4 साल का कार्य अनुभव।
- ऑफिस असिस्टेंट: किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री, साथ ही एक साल का कंप्यूटर डिप्लोमा और वैध सीपीसीटी (CPCT) स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है।
- फार्मासिस्ट: बी.फार्मा या डी.फार्मा के साथ फार्मेसी एक्ट 1948 के तहत वैध पंजीकरण और अनुभव।
2. आयु सीमा (Age Limit - As on 01/01/2026)
- सामान्य (अनारक्षित) वर्ग: 18 साल से 40 साल।
- आरक्षित वर्ग (SC, ST, OBC, महिला, दिव्यांग एवं सरकारी कर्मचारी): 18 साल से 45 साल (अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट मध्यप्रदेश शासन के नियमों के अनुसार दी जाएगी)।
जरूरी तारीखें
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 25 मई 2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 24 जून 2026
- फॉर्म सुधार विंडो (Correction Window): 22 जून 2026 से 25 जून 2026 तक
- आयु गणना की कट-ऑफ तिथि: 01 जनवरी 2026
चयन प्रक्रिया
- शॉर्टलिस्टिंग (Shortlisting): सबसे पहले एमपी ऑनलाइन द्वारा प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी की जाएगी। हर एक खाली पद के मुकाबले शीर्ष 5 योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- लिखित परीक्षा (Written Exam): शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एमपी ऑनलाइन द्वारा आयोजित कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा देनी होगी। इसका सिलेबस जल्द ही जारी होगा।
- इंटरव्यू (Interview): लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को निगम की एचआर कमेटी या चयन समिति के समक्ष साक्षात्कार (Interview) के लिए होना होगा।
- डाक्यूमेंट्स और फाइनल मेरिट: परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची बनाई जाएगी। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो अधिक अनुभवी और उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट या निगम के आधिकारिक पोर्टल mpphscl.mp.gov.in पर जाएं।
- वहाँ "MPPHSCL Recruitment 2026" के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
- अपना वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर नया पंजीकरण (Registration) पूरा करें।
- फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और पिछले कार्य अनुभव (Experience) की सभी जानकारियां ध्यान से भरें।
- अपने सभी जरूरी दस्तावेज जैसे 10वीं-12वीं की मार्कशीट, डिग्री, जाति प्रमाण पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फाइनल सबमिट कर फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।
सरकारी नौकरी अलर्ट: 28 मई से शुरू होंगे HAL के वॉक-इन-इंटरव्यू, ऐसे करें आवेदन
Gujarat High Court Vacancy: गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज की वैकेंसी
12वीं पास हैं? BPSSC Vacancy 2026 में 122 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
UPESSC Vacancy 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर भर्ती
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari