MP में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल
पिछले तीन दिनों से मध्य प्रदेश में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है, तो कहीं तेज ठंड और बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए कहीं फिर से बारिश तो कहीं वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।
15-16 जनवरी को होगी बारिश, वज्रपात का अलर्ट
न्यूनतम तापमान में स्थिरता, आगे हो सकता है बदलाव
मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन 2-3 दिन बाद इसमें गिरावट आ सकती है।
किन जिलों में होगी बारिश और वज्रपात?
11 राज्यों में बारिश का अलर्ट, गिरेंगे ओले, रहेगा घना कोहरा, जानें मौसम का हाल
कोल्ड डे और एक्सट्रीम कोल्ड डे का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज यानी 14 जनवरी को शीत दिवस घोषित किया है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज भीषण शीत दिवस (एक्सट्रीम कोल्ड डे) और पूर्वी मध्य प्रदेश में शीत दिवस (कोल्ड डे) का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि कोल्ड डे तब घोषित होता है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो और अधिकतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री कम हो।
FAQ
- 1. मध्य प्रदेश में बारिश कब होगी?
15 और 16 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। - 2. किन जिलों में वज्रपात का अलर्ट है?
शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर में वज्रपात का अलर्ट जारी है। - 3. कोल्ड डे क्या होता है?
जब न्यूनतम तापमान 10°C या उससे कम और अधिकतम तापमान सामान्य से 4-5°C कम हो, तब कोल्ड डे घोषित किया जाता है। - 4. अगले 24 घंटों में किस तरह का मौसम रहेगा?
राज्य के पश्चिमी हिस्सों में बारिश और ठंडी हवाओं के साथ शीत दिवस की स्थिति रहेगी। - 5. क्या पश्चिमी विक्षोभ का असर अन्य राज्यों पर भी पड़ेगा?
हां, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिलेगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक