11 राज्यों में बारिश का अलर्ट, गिरेंगे ओले, रहेगा घना कोहरा, जानें मौसम का हाल

Vikram Jain | Jan 11, 2025, 24:29 IST
Share
india weather news
11 राज्यों में बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट Photograph: (the sootr)

देश में अधिकांश राज्य कड़ाके ठंड और घने कोहरे की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने यूपी समेत 11 राज्यों में अगले दो दिन में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। ईरान से आ रहा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करेगा।

weather update: भारत के अधिकांश राज्यों में कड़कड़ाती ठंड और घने कोहरे का दौर जारी है। कड़ाके की ठंड के बीच देश में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 48 घंटों में देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव हो सकता है। कई राज्यों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट के साथ ही ठिठुरन बढ़ जाएगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 11 और 12 जनवरी को कई राज्यों में घने कोहरे के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है।

48 घंटे के भीतर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, ईरान में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ और तेजी से उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 11 और 12 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश के आसार हैं। इसके अलावा, 12 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।

बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग ने 11 राज्यों में आने वाले दो दिनों के अंदर बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इस दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और उससे सटे क्षेत्रों में भी बादल बरसेंगे। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं।

चाहता था सभी खूब बातें करें, लेकिन..PM मोदी ने सुनाई दोस्तों की स्टोरी

घने कोहरे की संभावना

पंजाब और पूर्वी यूपी के कुछ क्षेत्रों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 और 13 जनवरी को हरियाणा-चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान और पंजाब के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। बिहार, सिक्किम और उत्तर बंगाल सहित यूपी के कुछ इलाकों में भी 11 जनवरी को घने कोहरे की आशंका है।

मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल

बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव मौसम बदलाव आएगा। इसके असर से आंध्र प्रदेश में 13 जनवरी को बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 12 से 14 जनवरी तक भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

दुनिया भर की 35 हजार ऑनलाइन फार्मेसी अवैध, इस रिपोर्ट में दावा

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

IMD की वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय के अनुसार ईरान में सक्रिय नए पश्चिम विक्षोभ के चलते अगले 48 घंटों में उत्तर भारत में प्रभाव पड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के उत्तर पश्चिम भाग में 4 दिन न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट के आसार है। विक्षोभ की वजह से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। पूरे उत्तर भारत में 2-3 दिनों तक न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है।

शरद पवार ने की RSS की तारीफ, बोले- संघ जैसा प्रतिबद्ध कार्यकर्ता चाहिए

आने वाले दिनों में मौसम

  • उत्तर पश्चिम भारत: 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, फिर 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
  • मध्य भारत: न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, फिर 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट।
  • पूर्वी भारत: 2 दिनों में कोई बदलाव नहीं, तीसरे दिन 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
Tags:
  • weather news
  • मौसम समाचार
  • दिल्ली न्यूज
  • देश में बारिश का अलर्ट
  • बारिश का अलर्ट
  • भारतीय मौसम विभाग
  • MP India Weather Updates
  • कड़ाके की ठंड
  • ओलावृष्टि का अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि