MP Weather Report: प्रदेश में शीतलहर की चेतावनी, पचमढ़ी का पारा 6.4 डिग्री

Sandeep Kumar | Nov 30, 2025, 16:42 IST
mp-weather-report
एमपी में सर्दी एक फिर से रफ्तार पकड़ने लगी है। बीती रात कई शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। छतरपुर में सबसे कम 6.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, ठंडी हवा और हल्की बारिश से सर्दी का असर बढ़ेगा।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में सर्दी फिर बढ़ने लगी है। बीती रात 14 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे था। छतरपुर के नौगांव में सबसे कम तापमान 6.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पचमढ़ी में तापमान 6.4 डिग्री तक गिरा। भोपाल में शीतलहर का असर लगातार दिख रहा है। वहीं, कई जिलों में सुबह कोहरा भी रहा और विजिबिलिटी भी कम रही।



मौसम विभाग के मुताबिक, आज रात यानी 30 नवंबर को शुष्क और ठंडी हवा चलेगी। कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या कोहरा हो सकता है। इससे सर्दी का अहसास बढ़ेगा। ठंडी हवा के कारण ग्रामीण इलाकों में शीतलहर अधिक प्रभावी रहेगी।



एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...



आज दोपहर में एमपी का तापमान

मध्यप्रदेश में 30 नवंबर 2025 को तापमान सामान्य से कम रहा। तापमान 23-31 डिग्री सेल्सियस के बीच था। अधिकांश क्षेत्रों में हल्की धूप और शुष्क मौसम था। खरगौन में 31.0°C, खंडवा में 30.5°C, बड़वानी में 30.0°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। उज्जैन में 29.0°C और धार में 28.4°C अधिकतम तापमान रहा।



भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल में तापमान सामान्य से नीचे रहा। रीवा, जबलपुर और सागर में भी गिरावट देखी गई। दोपहर के बाद मौसम शुष्क रहा। ठंडी हवा ने प्रदेश के कई शहरों में सर्दी का असर बढ़ा दिया है। कुछ इलाकों में कोहरा भी छाया रहा और धूप में तेजी नहीं महसूस हुई। अमरकंटक में दिन का तापमान 23.4°C तक रहा।



ये भी पढ़ें...चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: 12 राज्यों में एसआईआर अपडेट की समय-सीमा 7 दिन बढ़ाई



रात में गिरेगा पारा

मध्यप्रदेश में 30 नवंबर 2025 की रात का तापमान 6-15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम विभाग ने अधिकांश शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे जाने का अलर्ट जारी किया है।



ये भी पढ़ें...ये कैसी ड्यूटी : RTO इंस्पेक्टर की बदतमीजी, ट्रक चालक को मार दिया थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो



न्यूनतम तापमान पूर्वानुमान

प्रदेश में ठंड का असर बढ़ रहा है। रात में 14 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रहेगा। भोपाल में 8.6°C, इंदौर में 10.4°C, ग्वालियर में 10.5°C, जबलपुर में 10.2°C और उज्जैन में 14°C तक न्यूनतम तापमान अनुमानित है।



ये भी पढ़ें...MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में अगले 3 दिन घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट, जानें आज का मौसम



प्रदेश के सबसे ठंडे स्थान

सबसे अधिक ठंड छतरपुर के नौगांव (6.1°C), पचमढ़ी (6.4°C), कल्याणपुर (7.1°C), उमरिया-अमरकंटक (7.6°C) और रीवा (7.8°C) में पड़ेगी। ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड, मंडला, बैतूल और सिहोर में पारा 8-10°C के आसपास रहेगा।



ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश मौसम: मौसम पूर्वानुमान (30 नवंबर) : MP में सर्दी का असर बढ़ेगा, उत्तर भारत में ठंड तो दक्षिण में बारिश का अलर्ट



नवंबर की सर्दी ने 25 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

MP Weather Report: प्रदेश में 6 नवंबर से ठंड का असर बढ़ने लगा। सामान्यतः नवंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड बढ़ती है। हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से ठंडी हवा जल्दी पहुंचीं। भोपाल में 15 दिन शीतलहर चली, जो 1931 के बाद सबसे लंबी है। इस दौरान रात का तापमान 5.2 डिग्री तक पहुंचा, जो रिकॉर्ड है।



इंदौर में नवंबर की सर्दी ने 25 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 22 नवंबर के बाद हवा की दिशा में बदलाव से राहत मिली। अब शीतलहर का दौर फिर लौट आया है। पिछले दो दिनों से भोपाल में ठंडी हवा तेज हो गईं। आने वाले 48 घंटे ऐसे ही रहेंगे। दिसंबर के पहले सप्ताह से ठंड और बढ़ने की संभावना है।





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • मध्यप्रदेश मौसम