चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: 12 राज्यों में एसआईआर अपडेट की समय-सीमा 7 दिन बढ़ाई

Sandeep Kumar | Nov 30, 2025, 15:32 IST
Share
sir deadline ec extends week
Photograph: (The Sootr)

चुनाव आयोग ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR की समय सीमा एक सप्ताह बढ़ाई है। अब अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी। मतदाता जोड़ने और हटाने का कार्य 11 दिसंबर तक चलेगा।

NEW DELHI: चुनाव आयोग ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर (SIR) की समय सीमा एक सप्ताह बढ़ा दी है। अब अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी। मतदाता जोड़ने और हटाने का कार्य 11 दिसंबर तक चलेगा। पहले यह 4 दिसंबर तक निर्धारित था।

पहले ड्राफ्ट लिस्ट 9 दिसंबर को जारी होनी थी, अब यह 16 दिसंबर को जारी होगी। बिहार के बाद 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में यह प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू हुई। इस प्रक्रिया में वोटर लिस्ट अपडेट होगी। नए वोटरों के नाम जोड़े जाएंगे और गलतियों को सुधारा जाएगा।

ये भी पढ़ें... सर पर भारी पड़ रहा है एसआईआर, काम में लापरवाही पर तीन शिक्षक सस्पेंड

फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को

आयोग ने 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को एक सप्ताह बढ़ा दिया है। काउंटिंग प्रपत्र वितरण 11 दिसंबर तक जारी रहेगा। ड्राफ्ट मतदाता सूची 16 दिसंबर को प्रकाशित होगी। फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी 2026 को जारी होगी। आयोग ने 27 अक्टूबर को इन राज्यों में एसआईआर की घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें... एसआईआर : बाहर नौकरी-पढ़ाई करने वाले भर सकेंगे ऑनलाइन फॉर्म, बिना सुनवाई नहीं कटेगा किसी का नाम

11 दिसंबर तक अपडेट होगा

इस फैसले के बाद 12 राज्यों में एसआईआर 11 दिसंबर तक अपडेट होगा। संशोधन का असर राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, और गुजरात में दिखेगा। केरल, गोवा, लक्षद्वीप, अंडमान, निकोबार, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल पर भी असर होगा। अब वोटर लिस्ट रिविजन के सभी फेज नई तारीखों के अनुसार होंगे।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...

ये भी पढ़ें... एसआईआर फॉर्म भरते समय साइबर ठगी से बचने गाइडलाइन, इन बातों का रखें ध्यान

क्या हुआ बदलाव

एसआईआर की अवधि अब 11 दिसंबर 2025 तक बढ़ाई गई है। मतदान केंद्रों की री-अरेंजमेंट भी 11 दिसंबर 2025 तक पूरी होगी। ड्राफ्ट अपडेट लिस्ट तैयार करना 12 से 15 दिसंबर 2025 तक चलेगा। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन 16 दिसंबर 2025 को होगा। दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक होगी। नोटिस फेज 16 दिसंबर 2025 से 7 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस दौरान चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर दावों, आपत्तियों और गिनती के फॉर्म पर काम करेंगे।

बिहार में एसआईआर प्रक्रिया के बाद विधानसभा चुनाव हुए थे। अब 12 राज्यों में चुनाव आयोग ने एसआईआर शुरू की है। इसे एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। यह प्रक्रिया वोटर लिस्ट को सटीक, अपडेट और समावेशी बनाने के प्रयास का हिस्सा है। यह विशेष रूप से चुनाव वाले राज्यों के लिए महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें... SIR के दौरान बीएलओ स्नेहलता पटेल ने किया शानदार काम, प्रशासन ने हेलीकॉप्टर सैर करवाकर किया सम्मानित

Tags:
  • चुनाव आयोग
  • विधानसभा चुनाव
  • वोटर लिस्ट
  • एसआईआर
  • मतदाता सूची
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती