MP Weather Report: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड, राजगढ़ का पारा 5 डिग्री पर

Sandeep Kumar | Nov 18, 2025, 17:00 IST
MP Weather Report
उत्तर भारत की बर्फबारी से मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ी है। नवंबर में दिसंबर जैसी ठंड महसूस हो रही है। प्रदेश के प्रमुख शहरों में कोल्ड वेव का असर है। तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

BHOPAL. उत्तर भारत में बर्फबारी से मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ी है। इस बार नवंबर में ही दिसंबर-जानवरी जैसी ठंड पड़ रही है। सोमवार-मंगलवार की रात भोपाल, इंदौर और राजगढ़ में कोल्ड वेव का असर रहा। प्रदेश के 10 शहरों का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन शीतलहर की संभावना जताई है। आज 20 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है।



प्रदेश का सबसे ठंडा जिला

राजगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां पारा 5 डिग्री तक पहुंचा। उमरिया का पारा 7 डिग्री, इंदौर 7.2 डिग्री, नौगांव 7.3 डिग्री, बैतूल 8.2 डिग्री, रीवा 8.3 डिग्री और मलाजखंड 8.4 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया गया। गिरते तापमान से प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ा है।



ये भी पढ़ें...भोपाल में साढ़े चार घंटे में चमका दिया 600 एकड़ का इज्तिमा मैदान



तापमान में गिरावट

प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। प्रदेश के सभी शहरों का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा। बीती रात अधिकांश शहरों में ठंड में मामूली राहत मिली। रात का न्यूनतम तापमान बढ़ा, लेकिन दिन का अधिकतम तापमान गिरने लगा। मंगलवार को खंडवा, नौगांव, सतना और सीधी में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई।



मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा। पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश का तापमान औसत से नीचे है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। राजगढ़, भोपाल, सीहोर, इंदौर, रतलाम और धार में न्यूनतम तापमान औसत से नीचे गया है। मध्य और पूर्वी प्रदेश में भी न्यूनतम तापमान कम दर्ज हुआ।



ये भी पढ़ें...करणी सेना अध्यक्ष राज शेखावत ने छत्तीसगढ़ पुलिस को फिर धमकाया, गृहमंत्री का नंबर कर दिया सार्वजनिक



इन जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट

भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, देवास, शाजापुर, शिवपुरी, ग्वालियर, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।



ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (18 नवंबर) : एमपी में गिरेगा पारा, उत्तर में बर्फबारी से ठंडी हवा का अलर्ट



ये भी पढ़ें...MP Weather Update: मध्यप्रदेश के 27 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, क्या आपका जिला भी है शामिल? जानें आज का मौसम



इस दिन से मिल सकती है राहत

MP Weather Report: मौसम विभाग के अनुसार, एमपी में मौसम साफ है। तापमान में गिरावट जारी है। मंगलवार को राजगढ़ और भोपाल में कोल्ड डे रहेगा। इंदौर में कोल्ड वेव और कोल्ड डे की चेतावनी दी गई है। 19 नवंबर से शीतलहर की तीव्रता कम होगी।



दक्षिण-पश्चिमी मध्यप्रदेश के भोपाल, राजगढ़ और सीहोर में कोल्ड वेव जारी रहेगा। निवाड़ी और शहडोल में कोल्ड वेव की संभावना है। 20 नवंबर से तापमान बढ़ने की संभावना है। पूर्व मध्य प्रदेश में कोई चेतावनी नहीं है। वेस्ट एमपी में कोल्ड वेव का प्रभाव जारी रहेगा।









Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी में मौसम
  • मौसम विभाग
  • शीतलहर