MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Sept 19, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में गुरुवार को हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहा। छतरपुर के खजुराहो में 1 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई, जबकि ग्वालियर में आधे इंच से ज्यादा पानी गिरा। अन्य जिलों जैसे भोपाल, जबलपुर, दतिया, इंदौर, श्योपुर, उज्जैन, मंडला, रीवा, टीकमगढ़, उमरिया और बालाघाट में भी हल्की बारिश हुई, वहीं राजगढ़ और श्योपुर में तेज बारिश हुई।



मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की विदाई के दौरान प्रदेश में एक और तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है। हालांकि अगले चार दिन तक तेज बारिश का अलर्ट नहीं है। भोपाल और जबलपुर सहित कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इस मानसूनी सीजन में अब तक औसतन 42.7 इंच बारिश हो चुकी है, जो कि सामान्य से 7 इंच अधिक है।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

MP Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 32.2°C डिग्री, इंदौर में 33.8°C डिग्री, ग्वालियर में 35°C डिग्री, उज्जैन में 32.9°C डिग्री और जबलपुर में 34°C डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।



बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 26.6 डिग्री तक आ गया। ग्वालियर में 35.0 डिग्री, गुना में 34.5 डिग्री, श्योपुर में 34.4 डिग्री, नरसिंहगढ़ में 34.3 डिग्री और दतिया में 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में दर्ज किया गया।




मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

आज का मौसमः मध्यप्रदेश में इन दिनों बारिश का दौर थोड़ा थम सा गया है। पूरे प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 42.7 इंच बारिश हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य को पार कर चुका है यानी अबतक 118 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।



बता दें कि एमपी में अब तक 35.6 इंच पानी गिरना था। इसका मतलब है कि इस समय तक 7.1 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।



मध्यप्रदेश के 30 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। इन जिलों में भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया शामिल हैं। कुछ जिलों में बारिश का आंकड़ा 150 प्रतिशत से भी ज्यादा हो चुका है, जबकि श्योपुर में 213 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।



गुरुवार को MP के जयसिंहनगर में 127.0 मिमी, हट्टा में 97.6 मिमी, मुलताई में 90.7 मिमी, पीथमपुर में 83.0 मिमी, सुल्तानपुर में 81.4 मिमी और इटारसी में 81.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।



मौसम विभाग के अनुसार, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ की सक्रियता के कारण कुछ जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। अगले 24 घंटे में नया मौसम सिस्टम एक्टिव होने की संभावना है, जिससे फिर से बारिश होने की संभावना है। इस सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, इन प्रणालियों के कारण बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, खासकर उन क्षेत्रों में जहां पहले से बादल बने हुए हैं।



इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 19 सितंबर को मध्यप्रदेश में बुरहानपुर, खरगौन और बड़वानी जिला में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बाकी अन्य शहरों-जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है। यहां गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। बारिश के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव और यातायात में रुकावट की संभावना है।



नए सिस्टम के एक्टिव होने के बाद, किसानों और स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि इससे नदियों और जलाशयों में जलस्तर बढ़ सकता है। इस दौरान कुछ स्थानों पर सड़क जाम और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसके लिए उचित सावधानियां बरतने की जरूरत है।



ये भी पढ़ें...



मौसम पूर्वानुमान ( 19 सितंबर ) : मध्यप्रदेश और बिहार में आंधी-तूफान और मूसलधार बारिश की आशंका



MP Weather Update: शिप्रा नदी का बढ़ा जलस्तर, इंदौर में बच्चा नाले में बहा, जानें MP के मौसम का हाल





Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • बारिश का अलर्ट