MP WEATHER UPDATE : मध्य प्रदेश में मानसून से पहले आंधी, बारिश, गरज-चमक; रात 3 बजे से बारिश का दौर जारी

Pratibha ranaa | Jun 21, 2024, 07:25 IST
MP Weather update
मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून एक्टिविटी जारी है। कई इलाकों में बारिश और आंधी तूफान की खबरें सामने आ रही हैं। प्री-मानसून बारिश से एमपी के कुछ इलाकों में थोड़ी राहत मिली है...

मध्य प्रदेश में प्री मानसून की एक्टिविटी जारी है। प्रदेश में मानसून अब दो से तीन दिन में एंटर हो सकता है। फिलहाल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। भोपाल, उज्जैन और रायसेन में देर रात 3 बजे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। ( MP Rain )



मौसम विभाग के मुताबिक अभी मौसम का यही हाल रहने वाला है। आज प्रदेश के 13 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 35 से ज्यादा जिलों में तेज गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। ( MP rain alert )



यहां आज आंधी-बारिश


आज शुक्रवार ( 21 जून ) को जबलपुर, विदिशा, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी में तेज आंधी चलेगी और गरज- चमक की स्थिति बनी रहेगी। ( MP weather Forecast )



मौसम विभाग का कहना है कि 22 जून से मानसूनी गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। 23 तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय हो जाएगा।



ये खबर भी पढ़िए...कब से शुरू हुआ योग, कैसे मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, जानें सबकुछ



इन जिलों में रेड अलर्ट जारी


आज ( 21 जून) को प्री- मानसून की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी रहेगी। मौसम विभाग ने जबलपुर, कटनी, सिवनी और नरसिंहपुर में रेड अलर्ट है। जबकि प्रदेश के 13 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 35 से ज्यादा जिलों में तेज गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। बाकी जगहों पर भी आंधी- बारिश होने का अनुमान है। ( MP Weather update )प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। इस वजह से बारिश हो रही है।





pratibha rana


thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP rain alert
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • मप्र का मौसम
  • MP Rain
  • MP Monsoon 2024