MP Weather Update : 2 दिन में पूरे प्रदेश को अलविदा कह देगा मानसून, IMD ने दी सर्दी को लेकर जानकारी
मध्य प्रदेश से मानसून लगभग लौट चुका है। आने वाले दो दिनों में मानसून पूरी तरह से प्रदेश से विदा हो जाएगा। ऐसा बंगाल की खाड़ी से सक्रिय हुए कम दबाव के क्षेत्र के कमजोर पड़ने से होगा। इसके चलते पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी और बादल छाए रहे। रविवार को सतना में आधा इंच से ज्यादा पानी गिरा, जबकि खजुराहो में बूंदाबांदी हुई।
ग्वालियर में तापमान 36.5 डिग्री
रविवार को सतना में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई। अक्टूबर में पहली बार इतनी बारिश हुई। खजुराहो में दिन का तापमान 35.4 डिग्री रहा, लेकिन यहां हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसके चलते पूर्वी हिस्से के इन दोनों शहरों में बारिश दर्ज की गई। वहीं ग्वालियर में तापमान 36.5 डिग्री रहा।
प्रदेश में तेज धूप निकलेगी
रविवार को ग्वालियर-खजुराहो के अलावा मंडला, छतरपुर जिले के नौगांव, गुना और दमोह में भी गर्मी का असर देखने को मिला। यहां पारा 35 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, सोमवार को पूरे प्रदेश में तेज धूप निकल सकती है। इससे दिन में गर्मी और उमस रहेगी। विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।
इन जिलों से हो चुकी है मानसून की विदाई
मानसून 2 अक्टूबर को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी और श्योपुर से विदा हुआ। जबकि 5 अक्टूबर को मानसून नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, शाजापुर, भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, इंदौर, खरगोन, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना जिले से विदा हुआ।
सर्दी को लेकर अपडेट
आईएमडी के अनुसार 10 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश से मानसून लौट सकता है। आधे से ज्यादा प्रदेश से अब तक मानसून लौट चुका है। वहीं विभाग ने ठंड को लेकर जानकारी दी कि 20 अक्टूबर तक प्रदेश में ठंड बढ़ सकती है। रात में पारा 20 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है। हालांकि दिन में तापमान 33-34 डिग्री के बीच बना रहेगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक