MP Weather Update: एमपी में बर्फीली हवाओं का वार, दो दिन और रहेगा घना कोहरा

Aman Vaishnav | Jan 04, 2026, 15:18 IST
MP Weather Update taday
मध्यप्रदेश में बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। राजधानी भोपाल लगातार दूसरे दिन घना कोहरे देखने मिला। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

पूरी खबर को 5 पॉइंट में समझें...



  • राजधानी भोपाल लगातार दूसरे दिन घना कोहरे देखने मिला।
  • पचमढ़ी 5.6 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा।
  • वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण उत्तर भारत से नमी आ रही है।
  • आगामी 5 और 6 जनवरी को कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनीदी गई है।
  • रेल और सड़क यातायात प्रभावित हो रहै हैं। कई जगहों पर विजिबिलिटी शून्य हुई।

बर्फीली हवाओं का सितम

मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। बादलों और कोहरे के कारण दिन के तापमान में गिरावट आई है। रविवार सुबह से ही भोपाल घने कोहरे की चपेट में रहा। ठिठुरन बढ़ने से लोगों को घर से बाहर निकलने में दिक्कत आ रही है।



Maharashtra Weather Update: गारठा तर आहेच, पण पुन्हा पाऊसही पडणार! - Ratnagiri Khabardar


ये खबर भी पढ़िए...MP Weather Update : प्रदेश में 3 डिग्री तक गिरेगा पारा, छाएगी धुंध, 16 जिलों में सर्दी का येलो अलर्ट



प्रमुख शहरों का तापमान

प्रदेश के 11 शहरों में तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। पचमढ़ी में पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिवपुरी में 6 डिग्री और दतिया में 6.6 डिग्री तापमान रहा। ग्वालियर में 7.7 डिग्री और भोपाल में 11 डिग्री पारा रिकॉर्ड हुआ।



Slight relief likely from severe cold wave conditions over northwest India


ये खबर भी पढ़िए...weather update: MP, CG और राजस्थान में बिगड़ा मौसम, ट्रेनों की रफ्तार भी रुकी



उज्जैन में कोहरा और फुहार

उज्जैन में सर्दी ने अब अपना असली रंग दिखाना शुरू किया है। सीजन में पहली बार कोहरे के साथ हल्की फुहारें गिरीं। शनिवार सुबह से 10 बजे तक शहर धुंध में लिपटा रहा। देर रात कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई।



MP shivers in cold winds, 14 districts on alert - Bhopal News | Bhaskar English


ये खबर भी पढ़िए...पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदलेगा मौसम, नए साल में छाएगा घना कोहरा



यातायात पर बुरा प्रभाव

घने कोहरे के कारण परिवहन व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। और विजिबिलिटी कम रही। सड़कों पर वाहन चालक भी गाड़ी की गती कम करने को मजबूर हो गए हैं। रेलगाड़ियों की रफ्तार भी कम करनी पड़ी है। हवाई यातायात पर भी कोहरे का असर देखने को मिला।



mp weather update today madhya pradesh winter cold wave alert bhopal Ujjain imd update aaj ka mausa


ये खबर भी पढ़िए...MP Weather Update : प्रदेश में बारिश का अलर्ट, इन जिले में ओलावृष्टि गिरने का अनुमान, जानें एमपी का मौसम



आगामी दो दिन का अलर्ट

मौसम विभाग ने 5 और 6 जनवरी के लिए अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर, चंबल और बुंदेलखंड के जिलों में घना कोहरा रहेगा। रीवा, सीधी और सतना में भी कोहरे की चेतावनी दी गई है। शीतलहर के कारण तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।



Tags:
  • एमपी का मौसम
  • MP Weather update
  • मौसम विभाग
  • Weather update
  • पचमढ़ी