MP में बारिश और लू का डबल अटैक, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें कहां पहुंचा मानसून

Rohit Sahu | Jun 07, 2025, 15:49 IST
Photograph: (the sootr)
मध्यप्रदेश में जून के पहले 15 दिन में आंधी-बारिश और लू दोनों का असर देखने को मिलेगा। वहीं मानसून की एंट्री 10 जून के बाद होने की संभावना है।

मध्यप्रदेश में जून की शुरुआत तूफानी बारिश और झुलसाने वाली गर्मी के मेल से हो रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 9 और 10 जून को ग्वालियर-चंबल अंचल में लू का असर रहेगा। वहीं 8 जून को कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। शनिवार को 20 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है।



26 अप्रैल से बारिश का सिलसिला जारी

मध्य प्रदेश में 42 दिनों से लगातार बारिश या आंधी का सिलसिला जारी है। 26 अप्रैल से शुरू हुई मौसमी हलचल अब तक थमी नहीं है। 6 जून को भी कई जिलों में तेज बारिश और बादल छाए रहे। शुक्रवार को भी कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।



मानसून की रफ्तार थमी, 10 जून के बाद एंट्री होगी

जून में मौसम का मिजाज ऐसा रहेगा

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो जून में टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय रहेंगे। इससे अगले चार दिनों तक यानी 5 जून तक बारिश और आंधी का दौर जारी रहेगा। कई शहरों में दिन और रात के तापमान में अंतर रहेगा और उमस भी बढ़ेगी। जून के अंत तक तापमान में थोड़ी राहत मिलेगी, पर रात के पारे में 8 से 10 डिग्री तक गिरावट संभव है।



यह भी पढ़ें...CG Wheather: मानसून की रफ्तार थमी, प्रदेश के चार जिलों में यलो अलर्ट जारी



8 से 10 जून तक मौसम की चाल

8 जून: मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, इंदौर, खरगोन, धार, बड़वानी, झाबुआ, अलीराजपुर में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट।



9 जून: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में लू का अलर्ट। वहीं खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में बारिश संभव।



10 जून: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में लू की चेतावनी। बड़वानी, खरगोन, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, सिवनी में गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना।



यह भी पढ़ें...MP Weather Update : 4 दिन बाद आएगा मानसून, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, जानें मौसम का हाल



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



MP weather | MP weather Forecast | मध्य प्रदेश में मौसम | एमपी में मानसून की एंटी | IMD मौसम अपडेट | Monsoon



Tags:
  • MP weather
  • MP weather Forecast
  • Monsoon
  • मध्य प्रदेश में मौसम
  • एमपी में मानसून की एंटी
  • IMD मौसम अपडेट