मध्य प्रदेश के कई जिलों में प्री मानसून की बारिश संभव, लू से तपेगा आधा प्रदेश

Sandeep Kumar | Jun 13, 2024, 07:46 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-13T073745.240.jpg
मध्य प्रदेश में प्री मानसून की आहट मिलने लगी है। प्रदेश के कई जिलों में आज यानी 13 जून को बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इतना ही नहीं, प्रदेश के कई जिलों में तो कहीं बारिश तो कहीं गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी है।

एमपी में कहीं बारिश, तो कहीं मौसम गर्म बना हुआ है। मौसम विभाग ( weather department ) की माने तो प्रदेश में मानसून ( monsoon ) के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से, उत्तर प्रदेश के पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी हिस्से में हवा के ऊपर चक्रवात बना हुआ है। इनकी वजह से प्रदेश में मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों जिलों में तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है। इसके साथ ही प्रदेश के 15 जिलों में लू चलने की संभावना है।



एमपी में मानसून में हो सकती है देरी


12 जून यानी बुधवार को मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह और शाम को बारिश हुई। सिवनी जिले में 12 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि दमोह में एक मिमी पानी गिरा। इसके अलावा निवाड़ी, खजुराहो और छतरपुर में लू चली। प्रदेश के 5 शहरों का तापमान 44 से 45 डिग्री के बीच रहा। मध्य प्रदेश को अभी मानसून के लिए इंतजार करना होगा। हालांकि, कई स्थानों पर एक साथ अलग-अलग सिस्टम बनने से प्रदेश में प्री-मानसून बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि एमपी में मानसून आने में देरी हो सकती है।



17 जून तक आ सकता है मानसून


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य प्रदेश में सामान्य रूप से मानसून पहुंचने का समय 15 जून का है। अब प्रदेश 17 तारीख को दस्तक दे सकता है। वहीं 2023 की बात करें तो मानसून एमपी में करीब सात दिन की देरी से 24 जून को पहुंचा था। हालांकि पिछले साल बारिश भी अपेक्षाकृत कम हुई थी।



कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग ने भोपाल, विदिशा, देवास, नीमच, सीहोर, खरगोन के महेश्वर, इंदौर, शाजापुर, खंडवा के ओंकारेश्वर, पांढुर्णा, डिंडोरी, सिवनी में मौसम बदलने का अलर्ट जारी किया है। यहां आकाशीय बिजली गिरने और 50 किमी प्रतिघंटा तक आंधी चलने का अनुमान है।




thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें






Tags:
  • मौसम विभाग
  • Monsoon
  • weather Department
  • मध्य प्रदेश के कई जिलों में प्री मानसून
  • 15 जिलों में लू चलने की संभावना