एमपी में बदला मौसम का मिजाज: 6 जिलों में हुई बारिश, आने वाले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

Rohit Sahu | Apr 26, 2025, 15:34 IST
MP Weather 10 april
मध्य प्रदेश में फिर मौसम ने करवट ली है। कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का असर रहेगा। मौसम विभाग ने 19 जिलों में बारिश और 3 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है।

MP Weather Update: तेज गर्मी के बीच मध्य प्रदेश का मौसम फिर बदल गया है। कई इलाकों में मौसम (MP Weather Update) ने करवट ली है। भोपाल, हरदा, देवास, सीहोर, रायसेन और नर्मदापुरम में रात के समय हल्की बारिश दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी ने गर्मी से कुछ राहत दिलाई। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रतिघंटा, सीहोर में 47 किलोमीटर और हरदा व पचमढ़ी में 30 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई।



ट्रफ के असर से बदला मौसम

अगले 24 घंटे में इन जिलों में बारिश की संभावना

ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, अशोकनगर, विदिशा, सागर, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले चार दिन तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होती रहेगी। वहीं लू के हालात भी कुछ स्थानों पर देखने को मिल सकते हैं।



आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना

नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा जिलों में हल्की गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी मौसम विभाग ने दी है। इसके अलावा खंडवा, बुरहानपुर, पचमढ़ी, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, कटनी, पन्ना, मैहर, उमरिया, सीधी, शहडोल और रीवा जिलों में भी हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है।



पहली बार 11 शहरों में पारा 43 डिग्री के पार

गर्मी के तेवर अब भी कम नहीं हुए हैं। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ा। छतरपुर जिले का खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शिवपुरी में 44 डिग्री और दमोह में 43.5 डिग्री दर्ज किया गया। इस सीजन में पहली बार 11 शहरों में तापमान 43 डिग्री या उससे अधिक रिकॉर्ड किया गया है।



यह भी पढ़ें...Weather Report : दिल्ली, यूपी और राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट, एमपी में चलेगी गर्म हवा



इन जिलों में भी झुलसा देने वाली गर्मी

खजुराहो, शिवपुरी, दमोह के अलावा ग्वालियर, नौगांव, सतना, टीकमगढ़, रतलाम, गुना, मंडला और नरसिंहपुर में भी तापमान 43 डिग्री के ऊपर रहा। वहीं रीवा, शाजापुर, उमरिया, मलाजखंड, सागर, नर्मदापुरम और खंडवा में तापमान 42 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। सीधी, खरगोन, धार, छिंदवाड़ा, सिवनी, रायसेन और बैतूल जिलों में भी पारा 40 डिग्री से अधिक रहा।



आने वाले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

27 अप्रैल: बारिश की संभावना और लू का प्रकोप

27 अप्रैल को मुरैना, भिंड, सतना, रीवा, मऊगंज, उमरिया, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा में बारिश की संभावना है। इसके अलावा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, बड़वानी और खरगोन जिलों में लू का असर जारी रहेगा।



28 अप्रैल: लू का असर अधिक, बारिश की उम्मीद कुछ जगहों पर

28 अप्रैल को नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर और हरदा में लू की स्थिति बनी रहेगी। वहीं, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में हल्की बारिश हो सकती है।



यह भी पढ़ें...एमपी में 24 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • मध्य प्रदेश का मौसम
  • MP weather
  • मौसम विभाग
  • बारिश का अलर्ट
  • IMD