एमपी में 24 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
Sandeep Kumar | Apr 26, 2025, 06:30 IST
MP Temperature Weather
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्य प्रदेश में इस समय मौसम लगातार बदलावों के दौर से गुजर रहा है। प्रदेश के अधिकांश स्थानों में तापमान 41 से 45 डिग्री तक दर्ज किए जाने की सभावना है। प्रदेश के खजुराहो में सबसे ज्यादा 44 डिग्री पारा रिकार्ड किया गया है। मौसम केंद्र की ओर से 26 अप्रैल को बारिश की संभावना जताई गई है। इस बीच बाकी जिलों में गर्मी और लू का भी सामना करना पड़ेगा। मौसम केंद्र ने एमपी के 11 शहरों में लू का अलर्ट भी जारी किया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और ट्रफ के कारण अगल 24 घंटे में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 26 से 28 अप्रैल तक प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि इस दौरान प्रदेश में तेज लू का भी असर रहेगा ।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को खजुराहो प्रदेश के बड़े शहरों में सबसे गर्म रहा, जहां पारा 44.4 डिग्री तक पहुंचा। इसके बाद नौगांव में 43.7 डिग्री, रतलाम में 43.2 डिग्री और शिवपुरी में 41 डिग्री तापमान रहा। वहीं नरसिंहपुर में 42.8 डिग्री रिकॉर्ड किया।
![a6ef627a-bb0]()
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर उज्जैन की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 113 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार उज्जैन शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 72 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 76, जबलपुर में 88 और इंदौर में 92 दर्ज हुई।
![ecdd259b-637]()
वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। शनिवार से उत्तर-दक्षिणी द्रोणिका के असर से नमी आने के कारण मध्य प्रदेश के कई शहरों में बादल छाने के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में गिरावट का सिलसिला भी शुरू हो सकता है। मई के पहले हफ्ते में फिर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत कई शहरों में तापमान 43 डिग्री और खजुराहो, नौगांव, पन्ना, सीधी में तापमान 45 डिग्री या इससे अधिक पहुंच सकता है।मई में भी 15 से 20 दिन तक हीट वेव चलने का अनुमान है।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर
a6ef627a-bb0
मप्र का AQI, उज्जैन की अच्छी रही हवा
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
ecdd259b-637
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava