MP Weather Update: ठंड से बदली स्कूलों की टाइमिंग
सर्द हवाएं चलने से मध्यप्रदेश में ठंड का असर है। इस वजह से अब स्कूलों की टाइमिंग भी बदली जा रही है। भोपाल में कई प्राइवेट स्कूलों ने 30 मिनट तक टाइमिंग बढ़ा दी है। इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर-उज्जैन में भी समय बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 20 नवंबर के बाद सर्दी का असर और बढ़ेगा।
पहाड़ों में जेटस्ट्रीम हवाएं चलने और वेस्टर्न डिस्टबेंस (पश्चिम विक्षोभ) की वजह से पिछले एक सप्ताह से कई शहरों में रात का टेम्प्रेचर लुढ़का है। भोपाल, उज्जैन और जबलपुर में तापमान सामान्य से 2 डिग्री तक कम है। वहीं, ग्वालियर-इंदौर में सामान्य के बराबर है।
ठंड बढ़ने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन-चार दिनों में कई शहरों में रात के टेम्प्रेचर में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। उत्तरी हिस्से यानी ग्वालियर-चंबल संभाग में ठंड का असर ज्यादा बढ़ा रहेगा।
MP Weather: भोपाल-जबलपुर का पारा गिरा, ग्वालियर-चंबल में कड़ाके की ठंड
भोपाल के इन स्कूलों में अब यह टाइमिंग
MP Weather Update : प्रदेश में दिखेगा कश्मीर की बर्फबारी का असर
प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
- पचमढ़ी: 8.6°C
- मंडला: 10.8°C
- बालाघाट: 12°C
- उमरिया: 12.6°C
- सिवनी: 15°C
- नौगांव: 12.5°C
- जबलपुर: 14.5°C
- भोपाल: 13.4°C
प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
- भोपाल: 30.5°C
- ग्वालियर: 32°C
- इंदौर: 29.9°C
- उज्जैन: 30.7°C
Thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक