MP Weather: भोपाल-जबलपुर का पारा गिरा, ग्वालियर-चंबल में कड़ाके की ठंड

Sandeep Kumar | Updated:
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-07T065817.941
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-07T065817.941

मध्य प्रदेश में ठंडक ने दस्तक दे दी है। अधिकांश शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम है। अमरकंटक और पचमढ़ी प्रदेश में सबसे ठंडे हैं।

मध्य प्रदेश में नवंबर का महीना शुरू होते ही ठंड ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के अधिकांश शहरों में रात का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से कम है। शहडोल का अमरकंटक और नर्मदापुरम का पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा है। यहां टेम्प्रेचर 12 डिग्री के नीचे चल रहा है। प्रदेश के कई बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में भोपाल, जबलपुर की तुलना में कम ठंड है। यहां पारा 16 डिग्री है। वहीं, इंदौर-उज्जैन में 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रिकार्ड किया गया है।

MP Weather : प्रदेश में चलने लगीं ठंडी हवाएं, पचमढ़ी बना सबसे ठंडा शहर

भोपाल-जबलपुर में तापमान 16 डिग्री

मौसम विभाग के मुताबिक​​​​​ उत्तरी हवाओं के असर से ग्वालियर और चंबल संभाग सबसे ठंडा रहता है। अभी ठंड की शुरुआत है। भोपाल-जबलपुर में तापमान 16 डिग्री, ग्वालियर में 16.3 डिग्री, उज्जैन में 16.3 डिग्री और इंदौर में 17.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।

Weather Update : MP के शहरों में 15 डिग्री के नीचे पहुंचा रात का पारा

दिन का पारा लुढ़का

रीवा, मंडला, उमरिया में भी दिन का पारा लुढ़क गया है। अमरकंटक और पचमढ़ी के अलावा मंडला, रीवा, उमरिया समेत कई शहरों में रात का पारा लुढ़क गया है। इसी तरह बैतूल-सतना में 15.7 डिग्री, खजुराहो, टीकमगढ़ में 16 डिग्री, खंडवा में 17 डिग्री, गुना में 18 डिग्री, नर्मदापुरम में 19.4 डिग्री डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया।

एमपी में ऐसा मौसम क्यों?

नवंबर की शुरुआत में मौसम शुष्क रहता है। वर्तमान में ऐसा ही हो रहा है। सिस्टम की कोई एक्टिविटी नहीं है। उत्तर से हवाएं आ रही है। इससे पचमढ़ी, अमरकंटक, उमरिया, मंडला समेत कई शहरों में रात का पारा 15 डिग्री से नीचे आ गया है। दिन में अधिकांश शहरों में पारा 30 डिग्री से अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 10 साल से मौसम का यही ट्रेंड है। हालांकि, 15 नवंबर के बाद हवाओं का असर तेज होगा। इससे रात और दिन के तापमान में और गिरावट होने लगेगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी मौसम तापमान
  • mp weather alert
  • एमपी में ठंड
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • ठंड बढ़ेगी
गजब MP में AI का अजब खेल! बैठे-बिठाए बना दिए तीन नए जिले, फर्जी आदेश देख निर्वाचन आयुक्त भी हैरान

By Aman Vaishnav

गजब MP में AI का अजब खेल! बैठे-बिठाए बना दिए तीन नए जिले, फर्जी आदेश देख निर्वाचन आयुक्त भी हैरान
MPPSC का परीक्षा कैलेंडर आया, ESB का क्यों अटका? मंडल में परीक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी

By Sanjay Gupta

MPPSC का परीक्षा कैलेंडर आया, ESB का क्यों अटका? मंडल में परीक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी
भोपाल-कोटा का सफर होगा आसान, 276 KM की नई रेल लाइन से यात्रियों के बचेंगे 3 घंटे

By Jyoti Mahender Bhardwaj

भोपाल-कोटा का सफर होगा आसान, 276 KM की नई रेल लाइन से यात्रियों के बचेंगे 3 घंटे
इंस्टाग्राम पर नेताओं की पोस्ट की पहुंच घटी, राजनीतिक कंटेंट के एल्गोरिदम में मेटा ने किए बदलाव

By Jyoti Mahender Bhardwaj

इंस्टाग्राम पर नेताओं की पोस्ट की पहुंच घटी, राजनीतिक कंटेंट के एल्गोरिदम में मेटा ने किए बदलाव
सिंहस्थ 2028 में दिखेगा उज्जैन का नया रूप, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से सुविधाओं तक का खाका तैयार, 33 कामों को हरी झंडी

By Arohi Raj

सिंहस्थ 2028 में दिखेगा उज्जैन का नया रूप, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से सुविधाओं तक का खाका तैयार, 33 कामों को हरी झंडी
राजस्थान में स्वास्थ्य योजनाओं पर करोड़ों खर्च, फिर भी मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में स्वास्थ्य योजनाओं पर करोड़ों खर्च, फिर भी मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा
छत्तीसगढ़ में 601 करोड़ के बैराज पर सवाल, खतरे में चित्रकोट जलप्रपात! जानें आम लोगों पर क्या पड़ेगा असर

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में 601 करोड़ के बैराज पर सवाल, खतरे में चित्रकोट जलप्रपात! जानें आम लोगों पर क्या पड़ेगा असर