MP Weather Update: प्रदेश में पारा 5 डिग्री पर, 21 नवंबर तक शीतलहर की चेतावनी, जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Nov 20, 2025, 06:30 IST
MP Weather Update
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का असर या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report: उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा ने एमपी में पारा 5 डिग्री तक पहुंचा दिया। मौसम विभाग के अनुसार, सर्द हवाओं का दौर गुरुवार तक जारी रहेगा। विभाग ने भोपाल, इंदौर, राजगढ़, सीहोर और शाजापुर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। 20 नवंबर को दिनभर ठंडी हवा चलेगी। साथ ही प्रदेश के कई जिलों में 21 नवंबर को भी शीतलहर चलेगी।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजगढ़ में 6.4 डिग्री, पचमढ़ी में 6.6 डिग्री, इंदौर में 6.9 डिग्री, और शहडोल में रात का पारा 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



दूसरी तरफ, नर्मदापुरम में 28.7 डिग्री, खंडवा में 28.5 डिग्री, गुना में 28.3 डिग्री, सीहोर में 28.0 डिग्री और खजुराहो में 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस गिरवर में रिकॉर्ड किया गया। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में दर्ज किया गया।



52ea7b06-3a6


मप्र का AQI, दमोह की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर सतना की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं भोपाल शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 218 दर्ज किया गया।



मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सतना शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 99 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो दमोह में 102, जबलपुर में 200, और भोपाल में 218 दर्ज हुई।



ये भी पढ़ें...इंदौर की रीना सैतिया बनी मप्र महिला कांग्रेस अध्यक्ष, अहिरवार का पत्ता कटा



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मध्यप्रदेश में 20 नवंबर 2025 के मौसम का पूर्वानुमान मुख्यतः साफ, ठंडा और शुष्क रहने का है। राज्य में इस दिन बारिश नहीं होगी। दिन में तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जबकि रात का न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री के आसपास रह सकता है।



ये भी पढ़ें...MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें



बारिश की संभावना नहीं

पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, बारिश की कोई संभावना नहीं। सुबह और रात के समय कई इलाकों में सर्दी बढ़ सकती है। ठंडी हवाएं चलने की संभावना रहेगी।



ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (20 नवंबर): मध्यप्रदेश में लुढ़केगा पारा, दक्षिण भारत में भारी बारिश के साथ देशभर में शीतलहर की दस्तक



ये भी पढ़ें...MP Weather Update: मध्यप्रदेश के 25 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, जानें मौसम का हाल



शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने MP के पांच जिलों में 20 नवंबर को शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट है जारी किया । दोपहर बाद राहत मिल सकती है। 20 नवंबर को इन जिलों में ठंडी हवाओं से राहत मिल सकती है। बुधवार को शिवपुरी, छतरपुर, सतना, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, देवास, बड़वानी, खरगोन और खंडवा में यलो अलर्ट रहा।





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • मौसम विभाग
  • शीतलहर
  • प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड