इंदौर की रीना सैतिया बनी मप्र महिला कांग्रेस अध्यक्ष, अहिरवार का पत्ता कटा

Sanjay Gupta | Nov 19, 2025, 21:38 IST
Share
reena-saitiya
reena-saitiya

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की है। सांवेर की एससी नेता रीना बौरासी सैतिया को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपनी पावर दिखाई है।

INDORE. कांग्रेस ने एमपी महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर सीधे दिल्ली से नियुक्ति आदेश जारी हुए हैं। सांवेर की एससी नेता रीना सैतिया को मप्र महिला कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। इस आदेश के जरिए एक बार फिर नियुक्तियों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपनी पावर दिखाई है।

यह पूरी तरह से उनके द्वारा कराई गई नियुक्ति है। सैतिया पूर्व कांग्रेस विधायक, सांसद प्रेमचंद गुड्ढु की बेटी है, जिन्होंने साल 2023 में निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

6269103a-078
6269103a-078

ओबीसी से एससी मोर्चा पर दाव

कांग्रेस में अभी विभा पटेल महिला अध्यक्ष थी। वह अर्चना जायसवाल के बाद इस पद पर आई थी। पटेल ओबीसी वर्ग से थी। इस बार कांग्रेस शुरू से ही एससी वर्ग से इस पद को भरने के लिए तैयारी कर रही थी। आखिर में सैतिया को नियुक्त किया गया।

ये भी पढ़ें...संगठन सृजन अभियान : कांग्रेस में जिलाध्यक्षों के साथ प्रदेश में भी होगा बदलाव, बदलेगी संगठन की तस्वीर

अलका लांबा की नहीं चली, अहिरवार कटी

सूत्रों के अनुसार इस पद पर टीकमगढ़ से लोकसभा प्रत्याशी रह चुकी किरण अहिरवार को लाने की तैयारी थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला कांग्रेस अलका लांबा उन्हें बनाना चाह रही थी। लेकिन जीतू पटवारी रीना के लिए लगे हुए थे। आखिर में रीना की चली, जिसके चलते नियुक्ति आदेश भी अलका लांबा का जिक्र किए बिना सीधे केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से हुई है।

ये भी पढ़ें...87%-13% फार्मूला, कर्मचारियों की पदोन्नति के बाद अब दिव्यांगों के प्रमोशन में उलझी सरकार

सैतिया विधानसभा चुनाव लड़ चुकी

सैतिया साल 2023 में विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है। एससी आरक्षित सांवेर सीट पर यहां बीजेपी के तुलसी सिलावट से वह चुनाव हारी थी। उनके प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी पहुंची थी और साथ में पूर्व सीएम कमलनाथ भी थे।

ये भी पढ़ें...इंदौर में पार्षद कमलेश कालरा का जीतू के बहाने गौड़ गुट विरोधी 3 नेताओं पर निशाना

क्या बोल रही सैतिया

सैतिया ने 'द सूत्र' से कहा कि वह संगठन को मजबूत करने का काम करेंगी। प्रदेश की एक-एक महिला के पास जाएंगी। उन्हें बताएंगे कि लाड़ली बहना के नाम पर ठगा जा रहा है, जो किश्त तीन हजार, पांच हजार रुपए प्रति माह मिलना थी वह अब जाकर 1500 रुपए हुई है। केवल चुनाव के समय वोट मांगने के लिए बीजेपी महिलाओं का उपयोग करती है। उन्होंने यह भी कहा कि सांवेर में वह सक्रिय रहेंगी, वह यहां के लोगों से जुड़ी हुई है और चुनाव भी लड़ेंगी।

ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (20 नवंबर): मध्यप्रदेश में लुढ़केगा पारा, दक्षिण भारत में भारी बारिश के साथ देशभर में शीतलहर की दस्तक

भार्गव बने सेवा दल के चीफ आर्गेनाइजर

इसके साथ ही कांग्रेस ने सेवा दल मप्र के चीफ आर्गेनाइजर के तौर पर अविनाश भार्गव की नियुक्ति की है। उनका इस पद पर आना पहले से तय था और इस नियुक्ति ने किसी को नहीं चौंकाया है।

Tags:
  • इंदौर
  • जीतू पटवारी
  • द सूत्र
  • रीना सैतिया
  • अलका लांबा
  • एमपी महिला कांग्रेस अध्यक्ष
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज