MP Weather Update: मध्यप्रदेश में कई सिस्टम एक्टिव, इन 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Oct 28, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। सोमवार को भोपाल में सामान्य मौसम रहा। वहीं, रीवा, ग्वालियर, छतरपुर, शिवपुरी, हरदा, मैहर, सीधी, भिंड और आगर-मालवा में भारी बारिश हुई।



बता दें कि मध्य प्रदेश में लो प्रेशर एरिया और ट्रफ की गतिविधि के कारण बारिश का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के आधे हिस्से में बारिश हुई, जिनमें श्योपुर में 2.2 इंच, पचमढ़ी में 1.6 इंच, बैतूल में 1.5 इंच और बालाघाट के मलाजखंड में 1 इंच बारिश दर्ज की गई।



इसके अलावा भोपाल, नर्मदापुरम, गुना, रायसेन, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, राजगढ़, देवास, इंदौर, जबलपुर, खजुराहो, हरदा, सागर, सीधी, मंडला, नरसिंहपुर सहित अन्य जिलों में भी बारिश हुई।



रविवार रात की बारिश के बाद सोमवार को भी बूंदाबांदी जारी रही। इटारसी के तवा डैम के जलस्तर को कंट्रोल करने के लिए सोमवार सुबह तीन गेट खोले गए। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 24 घंटों में 10 जिलों में और भारी बारिश का अनुमान जताया है।




मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में 16.5 डिग्री, भोपाल में 17.2 डिग्री, उज्जैन में 17.5 डिग्री, ग्वालियर में 18.2 डिग्री और जबलपुर में रात का पारा 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



दूसरी तरफ, धार में दिन का तापमान 23.2 डिग्री तक आ गया। खजुराहो में 32.4 डिग्री, पृथ्वीपुर में 31.7 डिग्री, दतिया में 31.6 डिग्री, ग्वालियर में 31.2 डिग्री और गुना में 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



सोमवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस नौगांव में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।




मप्र का AQI, नीमच की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर नीमच की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं जबलपुर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 159 दर्ज किया गया।



मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार नीमच शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 22 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 102, इंदौर में 120 और जबलपुर में 155 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...


एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अरब सागर में एक डिप्रेशन बना है, जिसे एक ट्रफ से जुड़ा हुआ है, जो मध्यप्रदेश के केंद्र से गुजर रहा है। इसके कारण 29 अक्टूबर तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। विशेष रूप से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में तेज बारिश का असर देखने को मिलेगा।



मौसम विभाग के ताजे बुलेटिन के मुताबिक, राजगढ़, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, मुरैना और श्योपुर जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ गरज-चमक का भी अनुमान है।



ये भी पढ़ें...



मौसम पूर्वानुमान (28 अक्टूबर) : आधे एमपी में 3 दिन बारिश, देश के अधिकांश राज्यों में बेमौसम बरसात और ठंडी हवा चलने से बढ़ेगी ठंड



MP Weather Update: मध्यप्रदेश में तीन सिस्टम का असर, इन 31 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम



Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
  • भारी बारिश
  • Air Quality Index (AQI)
  • aqi
  • एक्यूआई