MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में होगा शीतलहर का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Dec 03, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का असर या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में मौसम आमतौर पर सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आया। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, चंबल, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 1.8°C से 2.8°C तक कम रहा। बाकी संभागों में तापमान सामान्य रहा।



न्यूनतम तापमान में भी अधिक बदलाव नहीं देखा गया। भोपाल संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7°C कम रहा। वहीं, ग्वालियर, चंबल, शहडोल और सागर संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8°C से 2.6°C तक अधिक रहा। बाकी संभागों में न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर बना रहा।



प्रदेश में सर्दी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा अनुभव हो रहा है। दिन के तापमान में मामूली अंतर दिखाई दे रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में और गिरावट की संभावना जताई। कुछ इलाकों में कोहरा भी हो सकता है।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में 8.2 डिग्री, भोपाल में 9.4 डिग्री, उज्जैन में 12.0 डिग्री, ग्वालियर में 12.0 डिग्री और जबलपुर में रात का पारा 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



दूसरी तरफ, अमरकंटक में दिन का तापमान 22.5 डिग्री तक आ गया। नर्मदापुरम में 29.8 डिग्री, मंडला में 29.0 डिग्री, बड़वानी में 28.8 डिग्री, उज्जैन में 28.5 डिग्री और खरगौन में 28.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



सोमवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में दर्ज किया गया।




मप्र का AQI, ओरछा की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर ओरछा की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं नीमच शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 300 दर्ज किया गया।



मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार ओरछा शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 84 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 159, ग्वालियर में 171 और भोपाल में 188 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...


एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 3 दिसंबर से शीतलहर के प्रभाव में वृद्धि का अलर्ट जारी किया गया है। अगले कुछ दिनों में सुबह के समय 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं। इससे खासकर भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में लोगों को शीतलहर से कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरने की संभावना है, जिससे ठंड में इजाफा होगा।



मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 5-6 दिसंबर से भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभागों में रात का तापमान 5-8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इससे शीतलहर की स्थिति और अधिक बढ़ सकती है, जिससे ठंड में इजाफा होगा।



ये भी पढ़ें...



मौसम पूर्वानुमान (3 दिसंबर) : मध्यप्रदेश में शीतलहर, महाराष्ट्र और राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना



MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में होगा कोहरा-शीतलहर का डबल अटैक, जानें आज का मौसम



Tags:
  • आज का मौसम
  • MP weather
  • मौसम पूर्वानुमान
  • एमपी का मौसम
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • कोहरा
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
  • शीतलहर
  • Air Quality Index (AQI)
  • aqi
  • एक्यूआई