MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में होगा कोहरा-शीतलहर का डबल अटैक, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Dec 02, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather update 2 december
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का असर या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में मौसम आमतौर पर सूखा ही रहा। इंदौर जिले में शीतलहर का प्रभाव था। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ, लेकिन कुछ संभागों के जिलों में यह सामान्य से कम रहे। इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल और सागर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 1.5°C से 2.7°C तक कम रहे। शेष जिलों में तापमान सामान्य रहा।

न्यूनतम तापमान में शहडोल संभाग के जिलों में 2.4°C तक बढ़ोतरी हुई। बाकी संभागों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं था। भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8°C से 2.9°C तक कम रहा। वहीं, चंबल और शहडोल संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1°C तक अधिक था। शेष संभागों के जिलों में तापमान सामान्य था।

प्रदेश में सर्दी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा अनुभव हो रहा है। दिन के तापमान में मामूली अंतर दिखाई दे रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में और गिरावट की संभावना जताई। कुछ इलाकों में कोहरा भी हो सकता है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में 10.1 डिग्री, भोपाल में 10.5 डिग्री, उज्जैन में 11.2 डिग्री, ग्वालियर में 11.3 डिग्री और जबलपुर में रात का पारा 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दूसरी तरफ, अमरकंटक में दिन का तापमान 22.6 डिग्री तक आ गया। बड़वानी में 29.5 डिग्री, मंडला में 29.2 डिग्री, खरगौन में 29.0 डिग्री, राजगढ़ में 28.4 डिग्री और सीहोर में 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सोमवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस बड़वानी में दर्ज किया गया।


मप्र का AQI, दमोह की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर दमोह की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं सिंगरौली शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 207 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 79 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 151, ग्वालियर में 172 और भोपाल में 188 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...


एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान दितवाह का अवशेष अब डीप डिप्रेशन में बदल गया है। यह धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ रहा है और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास केंद्रित है जो चेन्नई से करीब 50 किमी दूर है। अगले 12 घंटों में यह डिप्रेशन में कमजोर हो सकता है। वहीं, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उसके आस-पास के क्षेत्रों में सक्रिय है। यह ऊपरी हवा के चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में मौजूद है और भारत के उत्तर हरियाणा क्षेत्र में भी इसका असर हो सकता है। इसके अलावा, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 05 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इन मौसमीय बदलावों से विभिन्न क्षेत्रों में मौसम पर असर पड़ सकता है, खासकर उत्तर भारत में।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिसंबर में सर्दी का दौर शुरू होगा और मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है। इस बार दिसंबर में भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर और सागर जिलों में रात का तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। इसके अलावा, 5 से 7 दिनों तक कोहरा रहेगा, जो सर्दी को और बढ़ाएगा। कुछ दिनों तक कोल्ड-डे और मावठा (हल्की बारिश) भी हो सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इन सभी मौसमीय बदलावों का असर दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू होगा। इससे सर्दी और ठंड का असर बढ़ेगा, खासकर सुबह और रात के समय।

ये भी पढ़ें...

मौसम पूर्वानुमान (2 दिसंबर): एमपी समेत देश के अधिकांश भागों में शीतलहर, बारिश का अलर्ट

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Tags:
  • आज का मौसम
  • MP weather
  • मौसम पूर्वानुमान
  • एमपी का मौसम
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
  • Air Quality Index (AQI)
  • aqi
  • एक्यूआई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड