MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन तीन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Sept 28, 2025, 06:30 IST
mp weather 28 september
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में....

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में मानसून का समय खत्म हो रहा है, लेकिन कई जिलों में अभी भी बारिश जारी है। शनिवार को भोपाल सहित 22 जिलों में बारिश हुई। बड़वानी में बारिश के साथ आंधी आई, जिससे कई गरबा पंडालों को नुकसान हुआ। नर्मदापुरम में तवा डैम पूरी तरह से भर गया था, जिसके कारण सुबह एक गेट खोला गया। शाम तक पानी का प्रवाह बढ़ने पर पांच गेट खोलने पड़े। इससे लगभग 60,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।



शनिवार को भोपाल, बैतूल, खरगोन, पचमढ़ी, नर्मदापुरम, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, श्योपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, छतरपुर, रीवा, सागर, सिवनी, टीकमगढ़, उमरिया, बालाघाट और बड़वानी जैसे जिलों में कहीं तेज और कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रहा।



मध्यप्रदेश के 11 जिलों से मानसून का समापन हो चुका है। इनमें ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, दतिया, शिवपुरी, गुना और रतलाम शामिल हैं। इसके अलावा, उज्जैन, अशोकनगर और राजगढ़ के कुछ हिस्सों से भी मानसून ने विदाई ले ली है।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 32.6°C डिग्री, इंदौर में 32.8°C डिग्री, ग्वालियर में 36.4°C डिग्री, उज्जैन में 31.0°C डिग्री और जबलपुर में 33°C डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।



बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 26.8 डिग्री तक आ गया। ग्वालियर में 36.4 डिग्री, नर्मदापुरम में 36.1 डिग्री, भैरूंदा में 35.7 डिग्री, खजुराहो में 35.6 डिग्री और मुरैना में 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।



0528378e-2e0


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इन दिनों कहीं-कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 44.2 इंच बारिश हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य को पार कर चुका है यानी अबतक 118 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।



बता दें कि एमपी में अब तक 36.9 इंच पानी गिरना था। इसका मतलब है कि इस समय तक 7.2 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।



मध्यप्रदेश के 41 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। इन जिलों में भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया शामिल हैं। कुछ जिलों में बारिश का आंकड़ा 150 प्रतिशत से भी ज्यादा हो चुका है, जबकि श्योपुर में 213 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।



शनिवार को MP के पचमढ़ी में 56.2 मिमी, कटंगी में 48.3 मिमी, नईगढ़ी में 46.0 मिमी, बनखेड़ी में 41.6 मिमी, स्लीमानाबाद में 41.0 मिमी और नौगांव में 37.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।



402c5236-6bf


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के दक्षिणी भाग में एक टर्फ का प्रभाव है, जिसके कारण निचले जिलों में हल्की बारिश हो रही है। अगले 24 घंटों में टर्फ और लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) की सक्रियता बढ़ेगी, जिससे बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान प्रदेश के कुछ जिलों से मानसून की विदाई हो जाएगी।



इन जिलों में बारिश का अलर्ट

आज का मौसमः मौसम विभाग ने खरगोन, बड़वानी और धार जिलों में अतिभारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, दतिया, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, निवाड़ी और पांढुर्णा जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।



ये भी पढ़ें...



मौसम पूर्वानुमान (28 सितंबर) : भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, जानें कौन से राज्यों पर होगा असर



MP Weather Update: टीकमगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, हुई झमाझम बारिश



be indian-buy indian


Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • भारी बारिश