अगले चार दिन एमपी में बारिश ओले का अलर्ट, भोपाल में छाए बादल, सागर में बरसे बादल

Rohit Sahu | Apr 27, 2025, 16:04 IST
MP WEATHER UPDATE
मध्यप्रदेश में अगले चार दिनों तक मौसम के उतार-चढ़ाव का असर दिखाई देगा, जहां कुछ हिस्सों में तेज गर्मी और लू का सामना होगा, वहीं अन्य हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट है।

मध्यप्रदेश के मौसम में अगले कुछ दिन तेज गर्मी के बावजूद कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में अगले 4 दिन भारी बारिश होगी। साथ ही, कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है। वहीं, ग्वालियर-चंबल संभाग में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। यहां बारिश के साथ ही तेज गर्मी भी पड़ सकती है।



सागर में रविवार को गरज-चमक और बारिश

राजधानी में छाए बादल

इंदौर, भोपाल और उज्जैन में अगले कुछ दिनों तक पारा 40 डिग्री के पार रहेगा। प्रदेश में आंधी और बारिश के बीच कई जगहों पर गर्मी के तेवर भी देखने को मिले। खजुराहो, ग्वालियर और नौगांव जैसे स्थानों में पारा 43 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। भोपाल, हरदा, सीहोर, रायसेन, और नर्मदापुरम में हल्की बारिश और आंधी की स्थिति बनी रही। दोपहर बाद से भोपाल में बादल छाए हुए हैं।



बारिश के बाद पारा गिरा, पचमढ़ी में ठंडक

बारिश के बाद कुछ शहरों में तापमान में गिरावट आई है। पचमढ़ी, जो मध्यप्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है, वहां का तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, उमरिया में 37.1 डिग्री, जबलपुर-सीधी में 37.8 डिग्री और इंदौर-सागर में 39.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।



अगले चार दिन हल्की बारिश के साथ लू का असर

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अगले चार दिन तक मध्यप्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। कुछ इलाकों में लू भी चल सकती है, साथ ही गर्मी का असर भी रहेगा।



27 से 30 अप्रैल तक का मौसम

  • 27 अप्रैल: नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में ओले और बारिश का अलर्ट। वहीं, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, नर्मदापुरम, बैतूल, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, मंडला और डिंडौरी में बारिश के साथ तेज आंधी।
  • 28 अप्रैल: छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंडला, सिवनी और बालाघाट में ओले और बारिश का अनुमान। नर्मदापुरम, बैतूल, दमोह, पन्ना, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, विदिशा और सिंगरौली में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
  • 29 अप्रैल: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच और मंदसौर में लू का अलर्ट रहेगा।
  • 30 अप्रैल: नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में हीट वेव के साथ लू चलेगी।

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के उतार-चढ़ाव का प्रभाव दिखाई दे रहा है। जहां कुछ क्षेत्र गर्मी और लू का सामना कर रहे हैं, वहीं कुछ हिस्सों में बारिश और आंधी से राहत मिल सकती है। अगले कुछ दिनों में इन दोनों ही मौसमों का असर साफ दिखाई देगा। भोपाल, उज्जैन और गुना में अगले कुछ दिनों में 40°C के आसपास पारा रहेगा। इस दौरान बारिश की स्थिति कम होगी, लेकिन गर्मी और लू का असर बना रहेगा।



यह भी पढ़ें...एमपी में खुशखबरी: महंगाई भत्ता 5% बढ़ा, अब कर्मचारियों को मिलेगा 55% DA



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



MP weather | MP weather Forecast | MP weather today | MP Weather Updates | IMD | आज का मौसम | एमपी का मौसम | मध्य प्रदेश मौसम | भोपाल मौसम | इंदौर मौसम



Tags:
  • आज का मौसम
  • MP weather today
  • MP weather
  • एमपी का मौसम
  • MP weather Forecast
  • IMD
  • भोपाल मौसम
  • बारिश
  • इंदौर मौसम
  • मध्य प्रदेश मौसम
  • MP Weather Updates