पहली बार यूथ कांग्रेस में ट्रांसजेंडर होगा महासचिव, इन 43 वर्कर्स को चुनाव की मंजूरी

Rohit Sahu | May 12, 2025, 16:17 IST
youth congress mp
एमपी यूथ कांग्रेस चुनाव में ट्रांसजेंडर समुदाय को महासचिव पद के लिए आरक्षण देगी। इसके लिए कल यानी 13 मई की शाम 5 बजे तक नामांकन दाखिल होंगे।

एमपी यूथ कांग्रेस चुनाव में इस बार एक ऐतिहासिक पहल की गई है। प्रदेश महासचिव का एक पद ट्रांसजेंडर वर्ग के लिए रिजर्व (आरक्षित) कर दिया गया है। यह फैसला संगठन में समानता को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है। यह पहली बार है जब यूथ कांग्रेस ने किसी प्रमुख पद पर ट्रांसजेंडर के लिए पद आरक्षित किया है।



13 मई शाम 5 बजे तक भरे जाएंगे नामांकन

43 वर्कर्स को मिली चुनाव की मंजूरी

यूथ कांग्रेस की गाइडलाइन के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए पूर्व में संगठन में पदाधिकारी होना जरूरी है। लेकिन कई युवा कार्यकर्ता जो पहले पात्र (Eligible) नहीं थे लेकिन फिर भी उन्होंने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। संगठन ने इनका इंटरव्यू लिया गया और परफॉर्मर लिस्ट तैयार की गई। इसके आधार पर कुल 43 वर्कर्स को चुनाव लड़ने की स्वीकृति दी गई।



जानिए कौन-कौन हुए हाई परफार्मर घोषित

अब्दुल करीब कुरैशी, अभिषेक परमार, आकाश भाटिया, अक्षय दुबे, अनूप सिंह चंदेल, आशीष चौबे, अतीक मंसूरी, अतुल मिश्रा, भारत सिंह अहिरवार, दौलत पटेल, देवेन्द्र सिंह दादू, डॉ. मोनिका मांडरे, गीता कड़वे, जावेद पटेल, जयंत सिंह सिकरवार, कुणाल सोलंकी, लोकेन्द्र शर्मा, मंजुल त्रिपाठी, मितेन्द्र दर्शन सिंह, नीरज पटेल, नितिन डेहरिया, प्रमोद सिंह (खरे), प्रियंका केशरवानी, प्रियेश चौकड़े, राहुल मंडलोई, राजीव सिंह, राजवीर कुडिया, रेनुका गांधी, सचिन द्विवेदी, सचिन त्यागी, सौरभ गौतम, शाम्भवी शुक्ला, शावेज खान, शिवराज सिंह यादव, शुभांगना राजे जामनिया, सोनम सिंह, सुषमा कोल, स्वीटी पाटिल, विनय पांडेय, विश्वजीत चौहान, यश अरुण ठक्कर, यश घनघोरिया और योगिता सिंह परिहार।



सदस्यता के लिए ये योग्यता जरूरी

सदस्यता के लिए आवश्यक है कि उम्मीदवार की उम्र 18 से 35 साल के बीच हो, वह भारत का नागरिक हो और किसी अन्य राजनीतिक दल से जुड़ा न हो। जन्म तारीख 27 अप्रैल 1990 से 26 अप्रैल 2007 के बीच होनी चाहिए। वहीं आवेदन के लिए लाइव फोटो और वोटर आईडी कार्ड, सर्टिफाइड मोबाइल नंबर,फीस 50 रुपए, जन्म प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और 10वीं की मार्कशीट जरूरी है।



क्रिमिनल रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से घोषित करना होगा

हर उम्मीदवार को अपने वर्तमान या पूर्व आपराधिक मामलों की जानकारी देनी होगी। जानकारी छिपाने पर उम्मीदवारी निरस्त कर दी जाएगी। ब्लॉक और विधानसभा समिति के लिए कम से कम 10 वोट जरूरी हैं, जबकि जिला समिति, प्रदेश महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कम से कम 20 वोट मिलने चाहिए।



ब्लॉक और विधानसभा समिति में होंगे 17 व 27 पद

ब्लॉक समिति में 17 और विधानसभा में 27 पद निर्धारित किए गए हैं। पदों का आवंटन उम्मीदवार की वरीयता और आरक्षण के आधार पर किया जाएगा। सबसे अधिक वरीयता प्राप्त उम्मीदवार को अध्यक्ष बनाया जाएगा।



यह भी पढ़ें...दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस का नोटिस, कहा- सीमा पार कर दी, जानें मामला



जिला समिति में होंगे 31 पद, आरक्षण भी लागू

जिला समिति में कुल 31 पद होंगे, जिनमें 11 पदाधिकारी और 20 सदस्य शामिल होंगे। यदि जिला अध्यक्ष का पद आरक्षित है, तो उस वर्ग में मेरिट में सबसे ऊपर रहने वाले को यह पद मिलेगा।



प्रदेश समिति में 61 पद, 48 महासचिव होंगे चयनित

राज्य स्तरीय समिति में 61 पद होंगे जिनमें 13 पदाधिकारी और 48 महासचिव होंगे। प्रदेश अध्यक्ष के लिए तीन उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इनमें से एक अध्यक्ष और दो उपाध्यक्ष चुने जाएंगे।



यह भी पढ़ें....कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में सोशल मीडिया मैनेजमेंट से लेकर AI तक सीखेंगे पार्टी वर्कर, खुद देना होगा खर्चा



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



MP Youth Congress | mp Youth Congress State President | मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस | MP यूथ कांग्रेस



Tags:
  • यूथ कांग्रेस
  • MP Youth Congress
  • MP यूथ कांग्रेस
  • mp Youth Congress State President
  • मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस
  • एमपी यूथ कांग्रेस