MP Board Exam 2027: फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, यहां देखें पूरी डेटशीट
समझें क्या है पूरा मामला
- एमपी बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइम टेबल जारी हो गया है।
- 10वीं की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होगी।
- 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी।
- दोनों परीक्षाएं सुबह 9 से 12 बजे तक होंगी।
- छात्रों को तैयारी के लिए पहले जानकारी मिल गई है।
एमपी बोर्ड टाइम-टेबल
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश ने वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। MP Board Time Table 2027 के अनुसार 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। वहीं 10वीं की परीक्षा 24 फरवरी से आयोजित होगी। दोनों परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी। मंडल ने परीक्षा केंद्र पहुंचने और प्रवेश को लेकर भी जरूरी निर्देश जारी किए हैं।
10वीं की परीक्षा तारीखें
हाईस्कूल परीक्षा की शुरुआत 24 फरवरी को भाषा विषयों, चित्रकला और कंप्यूटर के पेपर से होगी। 25 फरवरी को NSQF (नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पेपर होगा।
इसके बाद 27 फरवरी को उर्दू, 2 मार्च को हिंदी और 5 मार्च को गणित की परीक्षा होगी। 9 मार्च को अंग्रेजी, 12 मार्च को संस्कृत और 15 मार्च को विज्ञान का पेपर तय है। परीक्षा का समापन 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान के पेपर से होगा।
12वीं की परीक्षा तारीखें
हायर सेकेंडरी परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी। पहले दिन बायोटेक्नोलॉजी और गायन-वादन के पेपर होंगे। 18 फरवरी को उर्दू व मराठी और 20 फरवरी को संस्कृत की परीक्षा होगी।
22 फरवरी को NSQF, शारीरिक शिक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के पेपर तय हैं। हिंदी की परीक्षा 23 फरवरी और अंग्रेजी की 26 फरवरी को होगी। इंफॉर्मेटिक प्रैक्टिसेस 1 मार्च और समाजशास्त्र 3 मार्च को होगा।
भौतिक शास्त्र और अर्थशास्त्र सहित अन्य विषयों की परीक्षा 4 मार्च को है। जीव विज्ञान 8 मार्च, राजनीति शास्त्र 11 मार्च और गणित 16 मार्च को होगी। रसायन शास्त्र, इतिहास और व्यवसाय अध्ययन जैसे विषय 13 मार्च को होंगे। अंतिम चरण में 17 और 19 मार्च को वैकल्पिक विषयों के पेपर होंगे।
परीक्षा केंद्र के नियम
मंडल ने साफ कहा है कि छात्रों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में 8:30 बजे तक उपस्थित होना जरूरी है। 8:45 बजे के बाद किसी भी छात्र को अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। 8:45 बजे प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट दिए जाएंगे। इसके बाद 8:55 बजे उत्तर पुस्तिका बांटी जाएगी।
प्रायोगिक परीक्षा कार्यक्रम
नियमित और स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं भी तय अवधि में होंगी। 10वीं की प्रायोगिक परीक्षा 11 से 30 जून 2027 के बीच होगी। 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा 1 फरवरी से 19 मार्च 2027 तक चलेगी। जरूरत पड़ने पर यह परीक्षाएं छुट्टी के दिन भी हो सकती हैं।
द्वितीय परीक्षा का शेड्यूल
जो छात्र मुख्य परीक्षा में सफल नहीं होंगे, उनके लिए द्वितीय परीक्षा भी तय है। 12वीं की द्वितीय परीक्षा 11 से 30 जून 2027 तक होगी। इसमें अंग्रेजी की परीक्षा 19 जून को होगी।
10वीं की द्वितीय परीक्षा 15 से 30 जून 2027 तक चलेगी। इसमें गणित 18 जून, विज्ञान 26 जून और हिंदी 28 जून को होगी। सामाजिक विज्ञान का पेपर 30 जून को अंतिम पेपर होगा।
डीपीएसई परीक्षा तारीख
10वीं-12वीं एमपी बोर्ड:डीपीएसई (डिप्लोमा इन प्रीस्कूल एंड एलीमेंट्री एजुकेशन) की परीक्षा भी 17 फरवरी से शुरू होगी। प्रथम वर्ष के पेपर 17, 20, 23 और 25 फरवरी को होंगे। द्वितीय वर्ष के पेपर 18, 22, 24 और 26 फरवरी को होंगे।
मंडल ने यह भी स्पष्ट किया है कि सरकारी छुट्टी होने पर भी परीक्षाएं तय समय पर ही होंगी। जरूरत पड़ने पर तारीख या समय बदला जा सकता है। इसकी सूचना संचार माध्यमों से दी जाएगी।
FAQ
- एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा कब से शुरू होगी?
12वीं की मुख्य परीक्षा 17 फरवरी 2027 से शुरू होगी। यह 19 मार्च 2027 तक चलेगी। परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक होगी। - 10वीं की गणित परीक्षा कब है?
10वीं की गणित परीक्षा 5 मार्च 2027 को होगी। यह सुबह 9 बजे से शुरू होगी। पेपर दोपहर 12 बजे तक चलेगा। - छात्रों को परीक्षा केंद्र पर कब पहुंचना होगा?
छात्रों को सुबह 8 बजे तक केंद्र पहुंचना होगा। परीक्षा कक्ष में 8:30 बजे तक बैठना जरूरी है। 8:45 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।
ये भी पढ़ें...
एमपी बोर्ड ने बदल दिया परीक्षा पैटर्न, अब सीबीएसई की तर्ज पर पूछे जाएंगे सवाल
एमपी बोर्ड का बड़ा फैसला, अब उम्र नहीं रोकेगी 9वीं में एडमिशन
आ गया एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं दूसरी परीक्षा का रिजल्ट, छात्र ऐसे करें चेक रिजल्ट
एमपी बोर्ड की लापरवाही से डिप्रेशन में गई 12वीं की छात्रा, रीटोटलिंग के बाद हुई पास