आ गया एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं दूसरी परीक्षा का रिजल्ट, छात्र ऐसे करें चेक रिजल्ट

Manya Jain | Jul 07, 2026, 06:30 IST
Share
Mp board 5th 8th class re exam result
Mp board 5th 8th class re exam result

एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के री-एग्जाम का रिजल्ट आज 7 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजे ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। आप अपना राज्य शिक्षा केंद्र की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • मध्य प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है
  • परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार (7 जुलाई) को दोपहर 2 बजे जारी कर दिया गया है
  • इस परीक्षा में कुल 2.49 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल थे
  • विद्यार्थी रोल नंबर डालकर पोर्टल पर अपना परिणाम देख सकेंगे

कब होगा परिणाम जारी

राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग 5वीं कक्षा और 8वीं कक्षा का पुन: परीक्षा (5th-8th result) का रिजल्ट आज (7 जुलाई) दोपहर 2 बजे जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी और अभिभावक इसी समय से पोर्टल पर परिणाम देख सकेंगे।

यह परिणाम कक्षा 5वीं और 8वीं दोनों की पुन: परीक्षा से जुड़ा है।

कब हुई थी परीक्षा

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा 16 से 23 जून 2026 के बीच आयोजित की गई थी। यह परीक्षा प्रदेशभर के स्कूलों में हुई थी।

इसमें शासकीय और अशासकीय स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए। पंजीकृत मदरसों के विद्यार्थी भी इस परीक्षा में बैठे थे।

कितने विद्यार्थी हुए शामिल

इस पुन: परीक्षा में कुल 2.49 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें कक्षा 5वीं के 1.17 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल थे।

वहीं कक्षा 8वीं के 1.32 लाख से अधिक विद्यार्थी भी इस परीक्षा में बैठे। यह परीक्षा प्रदेशभर में बड़े स्तर पर हुई थी।

कैसे हुआ इवैल्यूएशन

उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए प्रदेशभर में 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर कॉपियों की सावधानी से जांच की गई।

17 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने यह काम पूरा किया। उन्होंने विद्यार्थियों के अंक ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किए।

मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसी वजह से 7 जुलाई की तारीख तय की गई है।

कैसे देखें अपना रिजल्ट

विद्यार्थी और अभिभावक दोपहर 2 बजे से राज्य शिक्षा केंद्र के पोर्टल पर जा सकते हैं। वहां रोल नंबर सहित जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।

  • राज्य शिक्षा केंद्र की ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर दिए गए ‘Class 5th & 8th Re-Exam Result 2026’ वाले लिंक पर क्लिक करें
  • फिर, छात्र अपनी लॉगिन डिटेल्स को फिल करें। साथ ही, यहां अपनी समग्र आईडी या रोल नंबर और कैप्चा कोड को फिल करें।
  • फिर, 'Show' या 'Submit' बटन पर क्लिक करें। इसे क्लिक करते ही, रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इस रिजल्ट की PDF को डाउनलोड करें।
  • डाउनलोड करने के बाद अपने लिए एक प्रिंटआउट भी रख लें।

स्कूल स्तर पर भी मिलेगा रिजल्ट

सिर्फ विद्यार्थी ही नहीं, स्कूलों को भी यह सुविधा मिलेगी। शिक्षक और संस्था प्रमुख पोर्टल के जरिए विद्यार्थीवार परिणाम देख सकेंगे।

इससे स्कूल स्तर पर भी नतीजों की जानकारी आसानी से मिल जाएगी। शिक्षक अपने विद्यार्थियों के प्रदर्शन का आकलन जल्दी कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें....

एमपी बोर्ड की लापरवाही से डिप्रेशन में गई 12वीं की छात्रा, रीटोटलिंग के बाद हुई पास

MP Board Admission 2026: कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

MP Board: कम नंबर आए या फेल? घबराएं नहीं, आ लौट चलें योजना देगी दूसरा मौका

MP Board New Admission Policy जारी, स्ट्रक्चर में बदलाव के बाद जानें कितनी बढ़ी फीस

Tags:
  • एमपी बोर्ड
  • मध्य प्रदेश
  • 5th-8th result
  • राज्य शिक्षा केंद्र
  • 5वीं कक्षा और 8वीं कक्षा का पुन: परीक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग