MP Board Admission 2026: कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
Kaushiki | Jul 01, 2026, 09:45 IST
MP Board Admission 2026
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं के ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र बिना किसी विलंब शुल्क के 30 सितंबर 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
MP Board Admission 2026-27: मध्य प्रदेश के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक जरूरी खबर है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नए सत्र के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोल दिया है। जो छात्र इस साल इन कक्षाओं में आए हैं, वे अपना फॉर्म भर सकते हैं।
ये पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जा रही है। स्कूल मैनेजमेंट और छात्र समय रहते इस काम को पूरा कर सकते हैं। बोर्ड ने इसके लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। आइए जानें सभी डिटेल...
एमपीबीएसई बोर्ड (MPBSE) ने इस साल के लिए फीस का पूरा फ्रेमवर्क तय कर दिया है। नॉर्मल ड्यूरेशन में आवेदन करने पर छात्रों को कम पैसे देने होंगे। रेगुलर एनरोलमेंट के लिए छात्रों को 500 रुपए फीस देनी होगी। ये फीस 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेगी।
यदि आप 30 सितंबर के बाद फॉर्म भरते हैं, तो जुर्माना लगेगा। इसके बाद 30 जनवरी 2027 तक अलग-अलग लेट फीस लगेगी। लेट फीस के रूप में 300 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक देने पड़ सकते हैं। इसलिए समय पर फॉर्म भरना ही सबसे समझदारी का काम है।
जो छात्र दूसरे राज्यों या अन्य बोर्ड से एमपी बोर्ड (admissions open)में आए हैं, उनके लिए नियम थोड़े अलग हैं। उन्हें कुछ एडिशनल डाक्यूमेंट्स देने होंगे। दूसरे बोर्ड से आने वाले छात्रों के लिए कुल फीस 12 सौ रुपए तय की गई है।
इसमें एलिजिबिलिटी फी भी शामिल किया गया है। ऐसे छात्रों को अपने पुराने स्कूल की ओरिजिनल टीसी जमा करनी होगी। इसके साथ ही माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी देना जरूरी है।
इस साल बोर्ड ने आवेदन प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए हैं। अब छात्रों के पास पहचान के लिए जरूरी आईडी होना जरूरी है।
बोर्ड ने उन छात्रों को एक और मौका दिया है जिनका पिछले साल नामांकन नहीं हो पाया था। सत्र 2025-26 के छात्र भी फॉर्म भर सकते हैं। ऐसे छात्र 31 दिसंबर 2026 तक अपना आवेदन ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं।
हालांकि, इसके लिए उन्हें अतिरिक्त शुल्क (admission date) देना होगा। इस स्पेशल प्रोविजन्स के तहत 500 रुपए नामांकन फीस लगेगी। इसके साथ ही 1000 रुपए लेट फीस भी देनी होगी।
MP Board New Admission Policy जारी, स्ट्रक्चर में बदलाव के बाद जानें कितनी बढ़ी फीस
MP Board: कम नंबर आए या फेल? घबराएं नहीं, आ लौट चलें योजना देगी दूसरा मौका
Career Options After 12th: 12वीं के बाद क्या करें, कंफ्यूज हैं तो ये रहा गाइडेंस
Career tips: अपने इंटरेस्ट के मुताबिक चुनना है सही स्ट्रीम, तो इन पैरामीटर्स को जरूर करें ट्राई
बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोल दिया है। जो छात्र इस साल इन कक्षाओं में आए हैं, वे अपना फॉर्म भर सकते हैं।
ये पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जा रही है। स्कूल मैनेजमेंट और छात्र समय रहते इस काम को पूरा कर सकते हैं। बोर्ड ने इसके लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। आइए जानें सभी डिटेल...
एमपी बोर्ड एनरोलमेंट की तारीखें
| इवेंट का नाम | महत्वपूर्ण तारीखें |
| ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 15 मई 2026 |
| बिना लेट फीस के फॉर्म भरने की आखिरी तारीख | 30 सितंबर 2026 |
| लेट फीस के साथ नामांकन करने का समय | 31 दिसंबर 2026 तक |
| विशेष लेट फीस के साथ आवेदन का अंतिम अवसर | 30 जनवरी 2027 तक |
जानें कितनी लगेगी एप्लीकेशन फीस
यदि आप 30 सितंबर के बाद फॉर्म भरते हैं, तो जुर्माना लगेगा। इसके बाद 30 जनवरी 2027 तक अलग-अलग लेट फीस लगेगी। लेट फीस के रूप में 300 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक देने पड़ सकते हैं। इसलिए समय पर फॉर्म भरना ही सबसे समझदारी का काम है।
अन्य बोर्ड के छात्रों के लिए क्या हैं नियम
इसमें एलिजिबिलिटी फी भी शामिल किया गया है। ऐसे छात्रों को अपने पुराने स्कूल की ओरिजिनल टीसी जमा करनी होगी। इसके साथ ही माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी देना जरूरी है।
फॉर्म भरने के लिए कौन से डाक्यूमेंट्स हैं जरूरी
- छात्र का आधार कार्ड या APAAR ID
- पिछली कक्षा की ओरिजिनल मार्कशीट
- छात्र की समग्र आईडी (Samagra ID)
- स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC)
- पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर
इन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान
- कक्षा 9वीं और 11वीं में आप जो विषय चुनेंगे, वही आगे भी रहेंगे।
- 9वीं के विषय 10वीं में और 11वीं के विषय 12वीं में चलेंगे।
- एक बार फॉर्म सबमिट होने के बाद विषय बदलने का मौका नहीं मिलेगा।
- इसलिए अपने विषयों का चुनाव बहुत सोच-समझकर ही करें।
- फॉर्म भरते समय अपना नाम और माता-पिता का नाम बिल्कुल सही लिखें।
- अपनी जन्मतिथि को भी मार्कशीट के अनुसार ही दर्ज करें।
- गलत जानकारी दर्ज होने पर आगे चलकर काफी परेशानी हो सकती है।
- फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले एक बार जरूर जांच लें।
स्पेशल प्रोविजन्स का भी मिला है मौका
हालांकि, इसके लिए उन्हें अतिरिक्त शुल्क (admission date) देना होगा। इस स्पेशल प्रोविजन्स के तहत 500 रुपए नामांकन फीस लगेगी। इसके साथ ही 1000 रुपए लेट फीस भी देनी होगी।
एज लिमिट को लेकर क्या हैं नियम
- कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए बोर्ड ने मिनिमम ए़ज तय की है।
- छात्र की उम्र 1 अप्रैल के मुताबिक कम से कम 13 साल होनी चाहिए।
- यानी छात्र का जन्म 1 अप्रैल 2013 या उससे पहले का होना चाहिए।
- इससे कम एज के छात्र आवेदन नहीं कर पाएंगे।
- कक्षा 9वीं के लिए मैक्सिमम एज की कोई सीमा तय नहीं की गई है।
- किसी भी उम्र के पात्र छात्र इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- कक्षा 11वीं के लिए उम्र का ऐसा कोई अलग से नियम नहीं है।
- 10वीं पास छात्र सीधे 11वीं कक्षा के लिए एनरोलमेंट करा सकते हैं।
FAQ
- एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं और 11वीं एनरोलमेंट 2026 की आखिरी तारीख क्या है?
एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए बिना लेट फीस के ऑनलाइन एनरोलमेंट करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2026 है। इसके बाद छात्रों को लेट फीस के साथ आवेदन करने का मौका मिलेगा। - MP Board Admission 2026 के लिए कितनी आवेदन फीस देनी होगी?
निर्धारित समय यानी 30 सितंबर 2026 तक आवेदन करने पर नियमित छात्रों को 500 रुपए एनरोलमेंट फीस देनी होगी। अन्य बोर्ड से आने वाले छात्रों के लिए कुल पात्रता और नामांकन शुल्क 12 सौ रुपए है। - क्या एमपी बोर्ड 9वीं और 11वीं रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड जरूरी है?
हां, एमपी बोर्ड रजिस्ट्रेशन के लिए छात्र का आधार कार्ड या APAAR ID होना जरूरी है। इसके अलावा पिछली कक्षा की मार्कशीट, समग्र आईडी, टीसी और पासपोर्ट साइज फोटो की भी जरूरत होगी।
MP Board New Admission Policy जारी, स्ट्रक्चर में बदलाव के बाद जानें कितनी बढ़ी फीस
MP Board: कम नंबर आए या फेल? घबराएं नहीं, आ लौट चलें योजना देगी दूसरा मौका
Career Options After 12th: 12वीं के बाद क्या करें, कंफ्यूज हैं तो ये रहा गाइडेंस
Career tips: अपने इंटरेस्ट के मुताबिक चुनना है सही स्ट्रीम, तो इन पैरामीटर्स को जरूर करें ट्राई
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari