MPPSC ने आधी रात को असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन, स्पोर्ट्स ऑफिसर के 2100 पद निकाले
Sanjay Gupta | Dec 31, 2024, 11:40 IST
Assistant Professor
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने साल खत्म होने से पहले 30 दिसंबर की आधी रात तक एक के बाद एक कई भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए। हालांकि, इसमें अधिकांश असिस्टेंट प्रोफेसर के ही थे।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने साल खत्म होने से पहले 30 दिसंबर की आधी रात तक एक के बाद एक कई भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए। हालांकि, इसमें अधिकांश असिस्टेंट प्रोफेसर के ही थे। साथ ही लाइब्रेरियन और स्पोर्ट्स ऑफिसर के भी पद निकाले गए। एक पद डेंटल सर्जन के लिए भी आया। कुल 2 हजार 100 से ज्यादा सरकारी पदों की विज्ञप्ति जारी हुई।
इनके लिए निकले पद
अतिथि शिक्षक के लिए अब 25 नहीं 50% पद आरक्षित, स्थाई भर्ती होगी कम
इसमें अनारक्षित के लिए पद नहीं
हालांकि, हिंदी विषय में 113 पद होने के बाद भी अनारक्षित के लिए एक भी पद नहीं है और इसी तरह कॉमर्स विषय में भी अनारक्षित के लिए एक भी पद नहीं है, जबकि कुल पद 111 जारी हुए हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा लिए जाने वाले विषयों में से एक कॉमर्स के उम्मीदवारों को सबसे ज्यादा झटका लगा है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक