MPPSC में ADPO के 17 पदों के लिए 20 हजार आवेदन, वजह 11 साल में तीसरी भर्ती
Indore. सरकारी भर्ती में लगातार कम आ रहे पदों ने उम्मीदवारों के लिए समस्या बढ़ा दी है। लगातार पद कम हो रहे हैं। आयोग द्वारा एडीपीओ (ADPO) की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें महज 17 पद हैं। आवेदन अवधि समाप्त हुई तो मप्र लोक सेवा आयोगभी चौंक गया। बता दें कि यह परीक्षा 18 अक्टूबर को प्रस्तावित है।
20 हजार ने किया आवेदन
इन 17 पदों के लिए 20 हजार से अधिक आवेदन आए हैं। इसकी मुख्य वजह है कि यह 11 साल में दूसरी बार ही भर्ती है।
साल 2015 में भर्ती हुई और फिर साल 2021 में 256 पदों के लिए भर्ती निकली। इसके बाद अब यह भर्ती निकली है। यानी 11 साल में तीसरी बार यह भर्ती होगी। इसके पहले साल 2021 की भर्ती भी मई 2024 में जाकर पूरी हो सकी थी।
कैबिनेट में प्रस्ताव पास फिर भी कम पद निकले
द सूत्र ने पहले ही इसमें खुलासा किया था कि कैबिनेट में मोहन सरकार पहले ही एडीपीओ व अन्य विधिक पद बढ़ाने का प्रस्ताव एक साल पहले ही पास कर चुकी है। इसके बाद भी विभाग से महज 17 पद के लिए ही डिमांड जारी की गई।
इसलिए उम्मीद की जा रही है कि अभी परीक्षा और फिर रिजल्ट में लंबा समय है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि पदों (मप्र लोक सेवा आयोग परीक्षा) की संख्या में इजाफा होगा। इसके पहले भी 2021 की भर्ती केवल 92 पदों पर थी। बाद में इसे 256 कर दिया गया था।
ये खबरें भी पढ़ें...
MPPSC के बाद ESB भर्ती नियम 2026 पर भी विवाद, आरक्षण व्यवस्था को लेकर उठे सवाल
MPPSC के नए भर्ती नियमों पर छिड़ी बहस, OBC प्रतिनिधित्व को लेकर अधिवक्ता ने जताई 8 आपत्तियां
MPPSC ने निकाली ADPO भर्ती लेकिन कैबिनेट के फैसले के बाद भी कम पद, निगेटिव मार्किंग भी लागू
MPPSC और ESB के परीक्षा कैलेंडर में ADPO, फूड सेफ्टी, पटवारी, TET1 नहीं, क्या होगा