MPPSC Result 2024: इंजीनियरिंग से DSP बनने तक, मुस्कान सोनी ने इन टिप्स से पाई सफलता

Anjali Dwivedi | Sept 15, 2025, 14:44 IST
MPPSC Result 2024
भोपाल की मुस्कान सोनी ने MPPSC 2024 परीक्षा में 23वीं रैंक लाकर अपने परिवार का सपना साकार किया। जानिए कैसे उनकी कड़ी मेहनत और मजबूत इरादों ने एक इंजीनियर को पुलिस अधिकारी बना दिया!

MPPSC Result 2024: भोपाल के संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) की मुस्कान सोनी ने अपनी मेहनत और लगन से साबित कर दिया कि अगर परिवार साथ खड़ा हो और संकल्प मजबूत हो, तो कोई भी सपना हकीकत बन सकता है। मुस्कान के पिता एक मोटर मैकेनिक और मां हाउस वाइफ हैं।



मुस्कान ने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की, लेकिन उनके मन में समाज सेवा की भावना थी। उन्होंने हार नहीं मानी और इंजीनियरिंग की नौकरी करते हुए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) की तैयारी की, और मुस्कान ने MPPSC 2024 की परीक्षा पास कर उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के पद पर सिलेक्ट हुई।



यह खबर भी पढ़ें...



MPPSC टॉपर हर्षिता दवे से जानें कैसे करें सिविल सर्विसेज की तैयारी, जानें उनके जीवन से जुड़ी 5 बड़ी सीख



Topper's Success Story | 100% अस्थि दिव्यांग हिमांशु ने हर दुश्वारी को पार कर जीत लिया मैदान | MPPSC



Bhopal: पिता मैकेनिक थे, बेटी ने इंजीनियर बनकर बड़ी की लकीर; अब बनेंगी DSP - Muskan Soni Daughter o


परिवार की मेहनत और सहयोग

मुस्कान का जन्म एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था। परिवार की सीमित आमदनी के बावजूद, उनके माता-पिता ने हमेशा अपनी बेटी के सपनों को गंभीरता से समझा और उसे अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए निरंतर समर्थन दिया।



  • पिता ने कड़ी मेहनत की ताकि बेटी अपनी पढ़ाई जारी रख सके।
  • मां ने हमेशा मानसिक रूप से उसकी मदद की।
  • भाई-बहनों ने भी हमेशा उसे प्रेरित किया और उसका हौसला बढ़ाया।

यह सहयोग ही था जिसने मुस्कान को कठिन राह पर डटे रहने की ताकत दी।



मुस्कान का एजुकेशन और शुरुआती करियर

मुस्कान की शुरुआती पढ़ाई साधु वासवानी स्कूल में हुई। वहां उन्होंने12वीं की प्रावीण्य सूची (Merit List) में जगह बनाई। इसके बाद एमएसीटी (MACT, Bhopal) से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।



mppsc result 2024


इंजीनियरिंग के बाद मुस्कान ने गुजरात की एक कंपनी में बतौर टीसीजी इंजीनियर (TCG Engineer) काम किया। उसके साथ ही उन्होने अपने सपने लोक सेवा (Civil Services) पर भी काम किया।



राज्य सेवा परीक्षा में सफलता कैसे मिली?

मुस्कान ने ठान लिया कि अब वह सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करेंगी। इस प्रकार उन्होने पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया और दिन-रात मेहनत की।



  • मुस्कान डेली 12 से 14 घंटे पढ़ाई करती थीं।
  • मोबाइल से दूरी बनाई ताकि ध्यान न भटके।
  • किताबें, नोट्स और टेस्ट सीरीज पर पूरी तरह फोकस किया।

नतीजा यह हुआ कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2024 में मुस्कान ने 23वां स्थान और राज्य पुलिस सेवा में 10वां स्थान हासिल किया।मुस्कान उप पुलिस अधीक्षक (DSP) बनी हैं। उनकी सफलता से पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है।



मां ज्योति, पिता मोहन, बहनें महक और राधिका भाई कमलेश बेहद खुश हैं। यह वही सपना था, जो कभी मुस्कान की आंखों में चमका था और अब पूरे परिवार का हक़ीक़त बन गया है।



मुस्कान ने क्या मैसेज दिया?

“अगर लक्ष्य साफ हो और मेहनत पूरी ईमानदारी से की जाए, तो सफलता निश्चित है। मैंने इंजीनियर बनने का सपना पूरा किया, लेकिन मन में समाज की सेवा करने की इच्छा थी। अब डीएसपी बनकर वह सपना पूरा हो गया है।”



मुस्कान ने सफलता के ये मंत्र दिए:

  • लक्ष्य तय करो और उसी पर टिके रहो।
  • पढ़ाई का रूटीन बनाओ और रोज़ फॉलो करो।
  • सोशल मीडिया और मोबाइल से दूरी रखो।
  • परिवार का सहयोग और धैर्य ज़रूरी है।
  • मेहनत में निरंतरता ही सफलता की कुंजी है।

यह खबर भी पढ़ें...



जबलपुर के हिमांशु सोनी ने MPPSC में हासिल की 13वीं रैंक, एंबुलेंस से दिया था इंटरव्यू



MPPSC 2024 का फाइनल रिजल्ट क्या कहता है? The Sootr ने जिस मुद्दे को उठाया, उसमें बदलाव से क्या हुआ?



Tags:
  • भोपाल
  • MPPSC
  • Madhya Pradesh Public Service Commission
  • DSP
  • डीएसपी
  • mppsc result 2024
  • mppsc 2024
  • डीएसपी मुस्कान सोनी