MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर के दूसरे चरण की परीक्षा 2 अगस्त को ही, तीसरे चरण की आगे बढ़ी

Sanjay Gupta | Jul 29, 2026, 12:15 IST
mppsc assistant professor exam date
पीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण 2 अगस्त को ही होगा। पहले एडमिट कार्ड जारी नहीं होने से उम्मीदवारों को लग रहा था कि परीक्षा आगे बढ़ सकती है। हालांकि, अब एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। वहीं, तीसरे चरण की परीक्षा जरूर टाल दी गई है।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण के एडमिट कार्ड मंगलवार देर शाम जारी कर दिए हैं। तकनीकी वजहों से एडमिट कार्ड जारी होने में एक दिन की देरी हुई।



यह परीक्षा 2 अगस्त रविवार को इंदौर और भोपाल में आयोजित होगी। इसमें करीब 21 हजार उम्मीदवार शामिल होंगे। इंदौर में 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 13 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं भोपाल में 13 सेंटरों पर करीब 8 हजार उम्मीदवार शामिल होंगे।



e74b3fb0-42f


दूसरे चरण में ये 6 विषय और पद

दूसरे चरण (मप्र में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती) में 6 विषयों के लिए परीक्षा होगी। इसमें कॉमर्स के 88 पद, अंग्रेजी के 56, हिंदी के 57, समाजशास्त्र के 71, राजनीति शास्त्र के 73 और अर्थशास्त्र के 72 पद शामिल हैं। परीक्षा में सुबह 10 से 11 बजे तक सामान्य अध्ययन का पेपर होगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक संबंधित विषय का प्रश्नपत्र लिया जाएगा।



16ed4958-527


तीसरे चरण की परीक्षा अब अक्टूबर में

वहीं 30 अगस्त को होने वाली इतिहास, रसायन शास्त्र, गणित, भौतिकी और वनस्पति शास्त्र की परीक्षा अब 4 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 अगस्त कर दी गई है। उम्मीदवार 17 अगस्त तक अपने आवेदन में सुधार कर सकेंगे। इसके बाद 3 हजार रुपए लेट फीस के साथ 22 अगस्त तक आवेदन किया जा सकेगा। अगर इससे भी ज्यादा देरी होती है तो 25 हजार रुपए विलंब शुल्क देकर 8 सितंबर तक आवेदन करने का मौका मिलेगा।



029359f4-42c


FAQ

  1. 1. MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण कब होगा?
    MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण 2 अगस्त को इंदौर और भोपाल में आयोजित होगा।
  2. 2. MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण में कितने उम्मीदवार शामिल होंगे?
    MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण की परीक्षा में करीब 21 हजार उम्मीदवार शामिल होंगे।
  3. 3. MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण की नई तारीख क्या है?
    तीसरे चरण की परीक्षा अब 30 अगस्त की जगह 4 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा मेंस की कॉपियां देखने में लग जाएंगे 8 माह



MPPSC का नया मोबाइल एप लॉन्च, एडमिट कार्ड से रिजल्ट तक, सब कुछ मिलेगा एप पर



MPPSC में इंटरव्यू अंकों में भेदभाव का मुद्दा फिर उठा, कैटेगरी के हितों के लिए है यह नियम



पीएससी का बड़ा फैसला, राज्य सेवा परीक्षा में 87 फीसदी कैटेगरी की कापियां दिखाएंगे


MPPSC की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 का मामला



Tags:
  • MPPSC
  • मप्र में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती
  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
  • असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती
  • MPPSC की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 का मामला