MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर 2025 भर्ती में 19 विषयों के 1239 पदों पर आया विज्ञापन

Sanjay Gupta | Dec 31, 2025, 12:55 IST
mppsc assistant professor recruitment 2025 1239 vacancies announced
MPPSC ने 2025 के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए 19 विषयों के कुल 1239 पदों की घोषणा की है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की जाएगी।

    पूरी खबर को 5 पॉइंट में समझें...



    1. MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025: 19 विषयों के कुल 1239 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।
    2. परीक्षाएं: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की परीक्षाएं 30 अगस्त, 2 अगस्त और 12 जुलाई को आयोजित की जाएंगी।
    3. पदों का विवरण: गणित, जूलोजी, कैमिस्ट्री, फिजिक्स, इंग्लिश, हिंदी, संस्कृत सहित विभिन्न विषयों में पद हैं।
    4. दूसरा साल: यह लगातार दूसरा साल है जब असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में बड़ी संख्या में पद आए हैं।
    5. SET परीक्षा: राज्य पात्रता परीक्षा (SET) की नई तारीख 1 मार्च 2026 तय की गई है, जो पहले स्थगित हो गई थी।

    मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने साल खत्म होते-होते स्टेट इंजीनियरिंग सेवा के साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 (assistant professor 2025) के विज्ञापन भी 30 दिसंबर की रात को जारी कर दिए।



    अब सभी की नजरें राज्य सेवा व वन सेवा परीक्षा 2026 के विज्ञापन पर हैं। ये 31 दिसंबर की रात तक जारी होने की संभावना है। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में पदों की संख्या ठीक है, जिससे उम्मीदवारों में उत्साह है।



    यह लगातार दूसरे साल है जब इसकी भर्ती अच्छी संख्या में आई है। इसके पहले 2024 में भी 1900 से ज्यादा पद आए थे। साल 2022 में भी कई पदों के लिए भर्ती जारी हुई थी।



    इन पदों के लिए निकली भर्ती और पद

    भर्ती के लिए 19 विषयों के कुल 1239 पद विज्ञापित हुए हैं। इसमें परीक्षाएं (असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा) 30 अगस्त, 2 अगस्त और 12 जुलाई तीन अलग-अलग तारीखों पर आयोजित की जाएंगी। इनकी (assistant professor bharti) डिटेल उम्मीदवार इन भर्ती विज्ञापनों में और देख सकते हैं।



    1. कंप्यूटर साइंस- 29 पद
    2. गणित- 107 पद
    3. जूलॉजी- 119 पद
    4. बॉटनी- 125 पद
    5. केमिस्ट्री- 116 पद
    6. फिजिक्स- 120 पद
    7. सोशियोलॉजी- 71 पद
    8. इकोनॉमिक्स- 72 पद
    9. पॉलिटिकल साइंस- 73 पद
    10. कॉमर्स- 88 पद
    11. यौगिक विज्ञान- 3 पद
    12. जियोलॉजी- 10 पद
    13. लॉ- 17 पद
    14. साइकोलॉजी- 10 पद
    15. हिस्ट्री- 58 पद
    16. जियोग्राफी- 74 पद
    17. संस्कृत- 34 पद
    18. इंग्लिश- 56 पद
    19. हिंदी- 57 पद

    (कुल 1239 पद)





    इधर SET की भी सूचना जारी हुई

    आयोग ने SET (राज्य पात्रता परीक्षा) जो जनवरी में हो रही थी, उसे स्थगित कर दिया था। अब इसकी नई तारीख जारी कर दी गई है। यह 1 मार्च 2026 को रविवार के दिन आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए करीब डेढ़ लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। लेकिन बीच में अन्य परीक्षाएं आने से इसे स्थगित कर दिया गया था।



    MPPSC से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...



    MPPSC में विदिशा की पिंकेश लता रघुवंशी नई सदस्य नियुक्त, अब संख्या चार हुई, 1 पद अभी भी रिक्त



    Tags:
    • असिस्टेंट प्रोफेसर
    • राज्य पात्रता परीक्षा
    • MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर
    • असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा
    • SET
    • assistant professor bharti
    • assistant professor 2025