MPPSC में विदिशा की पिंकेश लता रघुवंशी नई सदस्य नियुक्त, अब संख्या चार हुई, 1 पद अभी भी रिक्त

Sanjay Gupta | Dec 30, 2025, 18:12 IST
Share
pinkesh lata raghuvanshi new member mppsc
pinkesh lata raghuvanshi new member mppsc

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में डॉ. पिंकेश लता रघुवंशी को नया सदस्य नियुक्त किया गया है। इसके बाद आयोग में चार सदस्य हो गए हैं। एक पद अभी भी खाली है।

Indore News. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में आखिरकार लंबे समय बाद एक पद पर नियुक्ति हो गई है। विदिशा की डॉ. पिंकेश लता रघुवंशी को आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। अब उनकी नियुक्ति के बाद चेयरमैन सहित कुल चार सदस्य हो गए हैं। अभी भी आयोग में एक पद रिक्त है।

File name MPPSC NEW MEMBER PINKESH LATA RAGHUVANSHI
File name MPPSC NEW MEMBER PINKESH LATA RAGHUVANSHI


संघ से जुड़ी हुई हैं पिंकेश

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। डॉ. रघुवंशी संघ से लंबे समय से जुड़ी हुई हैं। उनके द्वारा विदिशा में संघ से जुड़े कई काम किए गए हैं। संघ के कार्यशालाओं और विविध आयोजनों को कराने में भी उनकी भूमिका रही है। वह विदिशा में संघ की राष्ट्र सेविका समिति की नगर विभाग कार्यवाहिका रही है।

File name MPPSC NEW MEMBER PINKESH LATA RAGHUVANSHI
File name MPPSC NEW MEMBER PINKESH LATA RAGHUVANSHI


अब पीएससी में यह सदस्य

पीएससी में अभी चेयरमैन पद पर डॉ. राजेश लाल मेहरा है। उनकी नियुक्ति दिसंबर 2021 में हुई थी। वहीं सदस्य के तौर पर डॉ. कृष्णकांत शर्म है इनकी नियुक्ति भी दिसंबर 2021 में हुई थी। वहीं मार्च 2024 में प्रोफेसर नरेंद्र कुमार कोष्ठी की नियुक्ति की गई थी।



नियुक्ति से इंटरव्यू में आएगी तेजी

इस नियुक्ति से पीएससी के कामों में तेजी आएगी। नियमानुसार इंटरव्यू बोर्ड में एक सदस्य का होना अनिवार्य होता है। अभी केवल तीन सदस्य होने से बोर्ड तीन ही बन पाते थे। लेकिन अब रघुवंशी की नियुक्ति से कुल चार बोर्ड बन सकेंगे। हालांकि अभी भी एक पद रिक्त है और इस पर भी नियुक्ति का इंतजार है।MPPSC | PSC | इंदौर

ये खबरें भी पढ़ें...

MPPSC पहले मेडिकल ऑफिसर के कराएगा इंटरव्यू, असिस्टेंट प्रोफेसर के अधिक पद वाले विषय बाद में

MPPSC असि. प्रोफेसर रिवाइज्ड एडमिट कार्ड जारी, करें डाउनलोड

MPPSC | 2026 राज्य सेवा परीक्षा में आने वाले पदों को देखकर निराश होंगे युवा ! लेकिन वजह क्या है ?

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2026 में कितने पदों के लिए आएगा विज्ञापन, द सूत्र खुलासा

Tags:
  • Indore News
  • PSC
  • इंदौर
  • MPPSC
  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा