MPPSC पहले मेडिकल ऑफिसर के कराएगा इंटरव्यू, असिस्टेंट प्रोफेसर के अधिक पद वाले विषय बाद में

Sanjay Gupta | Published:
Share
mppsc 2026 medical officer interview
mppsc 2026 medical officer interview

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2026 के लिए इंटरव्यू कैलेंडर जारी नहीं किया है। मेडिकल ऑफिसर के इंटरव्यू पहले होंगे। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर के इंटरव्यू बाद में होंगे।

INDORE. मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने इस बार साल 2026 के लिए इंटरव्यू कैलेंडर जारी नहीं किया है। आयोग ने साफ कर दिया है कि वह कैलेंडर जारी नहीं करेगा। साथ ही, यूपीएससी की तर्ज पर ही हो रहा है।

इसलिए केवल परीक्षा का कैलेंडर ही जारी हुआ था। ऐसे में कई उम्मीदवार असमंजस में हैं कि वे किस तरह से अपनी तैयारी करें। खासकर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 के इंटरव्यू को लेकर असमंजस है।



आयोग से मिली यह जानकारी

आयोग ने अभी असिस्टेंट प्रोफेसर 2024 की भर्ती में दो-पांच पदों वाले छोटे विषयों के इंटरव्यू किए हैं। इनमें मराठी, योग विज्ञान, संगीत और संस्कृत जैसे विषय शामिल हैं। वहीं, इसमें अधिक पदों वाले विषयों के इंटरव्यू पर असमंजस है।

इस पर आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, पहले मेडिकल ऑफिसर के इंटरव्यू लिए जाएंगे। इसमें 890 पद हैं। यह इंटरव्यू लंबे चलेंगे। इसके बाद ही पीएससी के जरिए असिस्टेंट प्रोफेसर के बड़े पदों वाले विषयों के इंटरव्यू लिए जाएंगे।

हालांकि आयोग यह कोशिश भी कर रहा है कि कम पदों वाले विषयों को समायोजित किया जाए। इन विषयों के इंटरव्यू एक-दो दिन में ही खत्म हो सकते हैं। इसके लिए बीच-बीच में विंडो निकालकर इन विषयों को जोड़ा जा रहा है। वहीं, अधिक पद वाले विषयों के लिए अभी उम्मीदवारों को लंबा इंतजार करना होगा।

ये खबर भी पढ़िए...MPPSC असि. प्रोफेसर रिवाइज्ड एडमिट कार्ड जारी, करें डाउनलोड

कुल 1900 पद हैं

असिस्टेंट प्रोफेसर 2024 भर्ती में कुल 23 विषय हैं। सबसे ज्यादा पद कैमिस्ट्री में 199 हैं। कुल 23 विषयों के इंटरव्यू होने हैं। इन सभी के इंटरव्यू में कम से कम दो महीने का समय चाहिए।

ये खबर भी पढ़िए...MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2026 में कितने पदों के लिए आएगा विज्ञापन, द सूत्र खुलासा

यह भी इंटरव्यू कराना है

मेडिकल ऑफिसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ ही आयोग को फूड एंड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती परीक्षा-2025 के इंटरव्यू भी कराना होंगे। यह भी साल 2026 में ही प्लान किया जाना है।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: PSC के महाआंदोलन को एक साल पूरा, क्या मांगे थी और क्या वादे हुए, वाकई हाथ में क्या आया

मेडिकल ऑफिसर में भी लंबा समय लगेगा

मेडिकल ऑफिसर के 890 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पिछले साल शुरू की गई थी। एक बार प्रक्रिया स्थगित हो चुकी थी और इंटरव्यू भी निरस्त हो चुके थे। अब दूसरी बार प्रक्रिया शुरू हुई है। आयोग की यह प्राथमिकता में है और क्योंकि विज्ञापन भी पहले के हैं, इसलिए इसे पहले कराया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...MPPSC और ESB के परीक्षा कैलेंडर में ADPO, फूड सेफ्टी, पटवारी, TET1 नहीं, क्या होगा

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • MPPSC
  • मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग
  • मेडिकल ऑफिसर
  • असिस्टेंट प्रोफेसर 2024 की भर्ती
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर