MPPSC अभी डीपीसी में व्यस्त, असिस्टेंट प्रोफेसर और स्पोर्ट आफिसर इंटरव्यू पर ये अपडेट

Sanjay Gupta | Jul 13, 2026, 20:30 IST
Photograph: (thesootr)
मप्र लोक सेवा आयोग (MPPSC) इन दिनों लगातार विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में व्यस्त है। ऐसे में इंटरव्यू बोर्ड के लिए सदस्य की कमी है। असिस्टेंट प्रोफेसर के इंटरव्यू को लेकर यह अपडेट है।

मप्र लोक सेवा आयोग ( MPPSC) इन दिनों लगातार डीपीसी में व्यस्त है। मप्र शासन ने पदोन्नति को प्राथमिकता में रखा है और इसके चलते आठ दिन से लगातार डीपीसी बैठकें हो रही है। इसमें पीएससी सदस्यों और अधिकारियों की व्यस्तता के चलते इंटरव्यू को रिशेड्यूल किया जा रहा है।



स्पोर्ट्स आफिसर के इंटरव्यू की बदली तारीख

स्पोर्टस आफिसर 2024 की भर्ती में कुल 187 पद है। इसके लिए पूर्व में 22 जुलाई से इंटरव्यू शेड्यूल हुए थे, लेकिन अब डीपीसी के कारण इसे 30 जुलाई से रिशेड्यूल किया गया है।



इस संबंध में पीएससी ने सूचना जारी कर दी है। यह साल 2024 की भर्ती है और आयोग की मंशा है कि इसे जल्द पूरा करके अंतिम चयन सूची जारी की जाए।



कामर्स के इंटरव्यू की तैयारी

उधर पीएससी ने अब असिस्टेंट प्रोफेसर 2024 के कामर्स विषय के 111 पदों के इंटरव्यू की तैयारी शुरू कर दी है। इसके पहले चरण में आयोग ने फार्म की जांच के बाद अपात्रों की लिस्ट जारी कर दी है। इसके बाद आयोग जल्द ही कामर्स के लिए इंटरव्यू की तारीख तय करेगा।



हालांकि, इसमें अभी समय लगेगा। बोर्ड कम होने से स्पोर्ट आफिसर के इंटरव्यू ही दस से 15 दिन तक चलेंगे। इसके बाद ही कामर्स विषय के लिए इंटरव्यू होंगे।



आईटीआई प्रिंसीपल कब होंगे इंटरव्यू

उधर उम्मीदवारों को आईटीआई प्रिंसीपल पद 2024 के लिए भी इंटरव्यू का इंतजार है। इसकी परीक्षा 21 सितंबर 2025 को हुई और रिजल्ट मार्च 2026 को आया था।



आयोग इसके लिए विशेषज्ञों का इंतजार कर रहा है जो संबंधित विभाग द्वारा दिए जाएंगे। इसके बाद इसके इंटरव्यू की विंडो तलाशी जाएगी। इसमें उप संचालक का एक पद, प्राचार्य द्वितीय श्रेणी के 13 पद, सहायक संचालक तकनीकी का एक पद शामिल है। आयोग ने कहा कि इसके इंटरव्यू के लिए एक-दो दिन ही चाहिए, इसकी बीच में कहीं पर विंडो तलाश कर इंटरव्यू कराए जाएंगे।



सोशियोलाजी में अभी समय है

द सूत्र से कई उम्मीदवारों ने सोशियोलाजी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर इंटरव्यू के बारे में भी जानकारी चाही है। आयोग के अनुसार अभी इसमें समय है और इस पर अभी कोई विचार नहीं हो रहा है।



ये खबरें भी पढ़ें...



MPPSC सहायक जिला अभियोजन अधिकारी भर्ती आवेदन दोबारा शुरू, ऐसे करें अप्लाई



MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास के रिजल्ट के पहले फंसा यह पेंच, ले रहे विधिक सलाह



MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में हिजाब-कलावा की जांच होगी, लेकिन उतरवाएंगे नहीं



पहले उठाया, फिर छोड़ा अब तीसरी बार पुलिस ने नाना पटवारी को दिया पूछताछ का नोटिस



Tags:
  • मप्र लोक सेवा आयोग
  • MPPSC
  • असिस्टेंट प्रोफेसर
  • मप्र शासन
  • इंटरव्यू
  • डीपीसी