17 साल बाद निकली MPPSC फूड सेफ्टी ऑफिसर की भर्ती, डिग्री पर कन्फ्यूजन
मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने साल 2024 के आखिरी दो दिन 30 व 31 दिसंबर को कई भर्ती परीक्षाओं के नोटिफिकेशन जारी किए। लेकिन इसमें एक भर्ती परीक्षा ऐसी है जो एक-दो-चार साल बाद नहीं बल्कि पूरे 17 साल बाद आई है। यह है लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग की फूड सेफ्टी ऑफिसर (राजपत्रित 3 श्रेणी) की भर्ती।
इतने पदों के लिए निकली भर्ती
यह भर्ती 120 पदों के लिए निकली है। इसमें 87 फीसदी कैटेगरी में 106 और 13 फीसदी कैटेगरी में 14 पद शामिल हैं। अनारक्षित के लिए 28 पद, एससी के लिए 16, एसटी के लिए 28, ओबीसी के लिए 38 और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 10 पद है। इसके लिए आवेदन 28 मार्च से 27 अप्रैल तक हो सकेंगे।
क्यों निकली इतने साल बाद
डिग्री को लेकर यह कन्फ्यूजन
इसमें द सूत्र को सबसे ज्यादा सवाल आ रहे हैं कि क्या पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) वाले इसके लिए पात्र है या नहीं। इस पर हमने विभागीय अधिकारियों से बात की तो उन्होंने आश्वस्त किया है कि ग्रेजुएशन में केमिस्ट्री होना चाहिए, क्योंकि पीसीएम में केमिस्ट्री होता है, इसलिए यह लोग पात्र है और इनकी योग्यता डिग्री को लेकर कोई संशय नहीं है। पीएससी ने मान्य डिग्री में लिखा है कि खाद्य प्रौद्योगिकी (food technology), डेयरी, जैव प्रौद्योगिकी (biotechnology), तेल प्रौद्योगिकी (oil technology), कृषि विज्ञान (agricultural science), पशु चिकित्सा (veterinary medicine), जैव रसायन (biochemistry), सूक्ष्म विज्ञान (micro science), रसायन विज्ञान (chemistry), मेडिसिन में ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट या पीएचडी होना चाहिए।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक