MPPSC की फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती में क्यों कम हुए 53 पद, यह पत्र बना कारण, फिर ऐसे होगी भर्ती

Sanjay Gupta | Jun 24, 2025, 12:28 IST
mppsc-food-safety-officer
MPPSC ने फूड सेफ्टी ऑफिसर की भर्ती में 53 पदों की कटौती की है। अब 120 की जगह 67 पद ही भरे जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने फूड सेफ्टी ऑफिसर पद की भर्ती के लिए एक बार फिर सोमवार 23 जून को विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके पहले 28 अप्रैल को यह भर्ती विज्ञापन रद्द कर दिया गया था। लेकिन इसके साथ विभाग ने एक बड़ी कटौती कर दी है। पूर्व में यह भर्ती विज्ञापन 120 पदों के लिए निकला था। वहीं अब नए विज्ञापन में केवल 67 पद ही जारी किए गए हैं और 53 पद कम कर दिए गए हैं।



MPPSC ने फिर निकाली फूड सेफ्टी ऑफिसर की भर्ती, लेकिन विभाग ने 53 पद कर दिए कम



द सूत्र ने निकाली पद कम करने की वजह-

इस तरह 120 से 67 हुए पद

वित्त विभाग के फार्मूले के तहत यदि 51 से 200 पद रिक्त है तो इसे तीन साल में भरा जाएगा। पहले साल में 8 फीसदी, दूसरे साल में 46 फीसदी और बाकी तीसरे साल में 46 फीसदी। क्योंकि यह भर्ती पहले वित्तीय साल 2024-25 में (जनवरी 2025 में) निकली थी। उस साल के 8 फीसदी पद और फिर इस नए वित्तीय साल 2025-26 में पूराने विज्ञापन को रदद् कर दूसरी बार 46 फीसदी पद जारी किए गए। इस तरह कुल 64 फीसदी पद भर्ती के लिए निकाले गए हैं।





MPPSC: असिस्टेंट प्रोफेसर आंसर की में आपत्ति लगाने पर परेशानी, सर्वर ही ठीक से नहीं चल रहा



फिर बाकी पद कब निकलेंगे

बाकी बचे हुए 46 फीसदी पद यानी 53 पद यह अब अगले वित्तीय साल में निकलेंगे। यानी 2026-2027 में, यह अप्रैल 2026 के बाद कभी भी जारी किए जा सकेंगे। यह मौजूदा वित्त विभाग के फार्मूले के अनुसार है।



अभी 87 फीसदी, 13 फीसदी में इतने पद

जारी हुए इन 67 पदों में से 87 फीसदी फार्मूले में 64 और 13 फीसदी में तीन पद है। भर्ती के लिए आवेदन 11 जुलाई से 10 अगस्त की दोपहर 12 बजे तक कर सकेंगे। इन पदों में अनारक्षित के लिए 14 पद, एससी के लिए 8, एसटी के लिए 17, ओबीसी के लिए 23 और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में 5 पद है। यानी सबसे ज्यादा पद ओपबीसी कैटेगरी में ही है।



खुद फैसले नहीं ले पा रहा मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग



विज्ञापन में अब ड़िग्री कर दी क्लियर

बीती भर्ती में टेक्निकल समस्या उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता को लेकर ही आई थी। इसके चलते विभाग ने यह भर्ती रद्द कर दी थी। इसके बाद आयोग ने यह भर्ती विज्ञापन रद्द कर दिया था। लेकिन इस बार भर्ती विज्ञापन में योग्यताओं को साफ कर दिया गया है। खासकर सबसे ज्यादा मु्ददा यह था कि यदि बीएससी किया है तो क्या वह पात्र होंगे। आयोग ने साफ किया है कि ग्रेज्युट हैं तो एक विषय केमिस्ट्री होना जरूरी है। इसे द सूत्र ने पहले भी क्लियर किया था। इससे साफ है कि उम्मीदवार हर साल केमिस्ट्री पढ़ा हुआ हो और मार्कशीट में यह मेंशन किया हो, तभी वह उपाधि पात्र मानी जाएगी।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



MPPSC Recruitment | food safety officer | Finance department | educational qualification | Madhya Pradesh | MP News



Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्य प्रदेश
  • Finance department
  • वित्त विभाग
  • educational qualification
  • शैक्षणिक योग्यता
  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
  • food safety officer
  • MPPSC Recruitment
  • फूड सेफ्टी ऑफिसर
  • mppsc