17 अगस्त से MPPSC राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2025, लेकिन यूपीएससी मेंस से हो रही क्लैश

Sanjay Gupta | Jun 19, 2026, 16:48 IST
mppsc mains 2025 schedule release clash condition
MPPSC ने मेंस 2025 का शेड्यूल जारी किया। हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद आई तारीखें यूपीएससी मेंस से टकरा रही हैं। छात्रों को 14 दिनों में दो मेंस परीक्षाएं देनी होंगी।

राज्य सेवा परीक्षा मेंस परीक्षा को हाईकोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद आयोग ने एक दिन में ही इसका शेड्यूल जारी कर दिया। जैसा कि द सूत्र ने पहले ही बताया था कि आयोग ने पुष्टि की है कि वह बैठक कर जल्द इस परीक्षा का शेड्यूल जारी करेंगे, क्योंकि यह प्राथमिकता में हैं। यह परीक्षा पहले 9 जून 2025 से होना थी। लेकिन हाईकोर्ट में लगी याचिका चलते दो अप्रैल 2025 को ही इस पर रोक लग गई थी, जो 18 जून 2026 को हटाई गई।



यह जारी हुआ मेंस का शेड्यूल

इस परीक्षा में कुल 158 पद है और मेंस के लिए करीब साढे़ चार हजार उम्मीदवार एक साल से इंतजार कर रहे थे। शेड्यूल के अनुसार 17 अगस्त को सामान्य अध्ययन प्रथम, 18 को द्वितीय, 19 अगस्त को सामान्य अध्ययन तृतीय, 20 अगस्त को चतुर्थ, 21 अगस्त को सामान्य हिंदी और 22 अगस्त को हिंदी निबंध का प्रश्नपक्ष होगा।





लेकिन फंस गया यूपीएससी मेंस का पेंच

हालांकि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोगने इस शेड्यूल को तय करते समय यूपीएससी मेंस का शेड्यूल शायद जांचा नहीं है। यह परीक्षा 21 अगस्त से हो रही है। ऐसे में पीएससी मेंस के दो पेपर 21 व 22 अगस्त के यूपीएससी के साथ क्रास हो रहे हैं। ऐसे में आयोग को इसकी तारीखों में फिर संशोधन करना पड़ सकता है। इसके लिए अभी से मांग उठने लगी है।



आवेदन कब से

इसके लिए आवेदन ऑनलाइन 25 जून से 15 जुलाई तक होंगे। इसके बाद विलंब शुल्क तीन हजार के साथ 16 जुलाई से 22 जुलाई तक फार्म भर सकेंगे। वहीं इससे अधिक देरी पर 25 हजार की राशि भरकर 23 जुलाई से 25 जुलाई तक आवेदन भर सकेंगे। समयसीमा सभी उम्मीदवार ध्यान रहें 15 जुलाई तक सामान्य शुल्क के साथ आवेदन भरने की समयसीमा है।



राज्य सेवा मेंस 2026 फिर 14 दिन बाद ही

वहीं आयोग ने इसके पहले ही राज्य सेवा मेंस 2026 का शेड्यूल जारी किया हुआ है। इसमें कुल 156 पद है। यह परीक्षा सात से 12 सितंबर तक प्रस्तावित है। वहीं प्री में चयनित उम्मीदवारों को अब 14 दिन के अंतर में एक साथ दो-दो मेंस देना होगी। कुछ अभ्यर्थी इससे निराश है और उनका कहना है कि यह कैसे हो सकेगा। उधर यूपीएससी की मेंस का पेंच तो फंस ही गया है।



MPPSC MAINS 2025


उम्मीदवारों की यह उठी मांग

अब उम्मीदवारों ने यह मांग की है कि यूपीएससी मेंस 21 अगस्त से है और यह आल इंडिया स्तर की है ऐसे में इसकी तारीख नहीं बदलेगी। पीएससी को तारीखों में संशोधन करना होगा। ऐसे में यह यह बेहतर होगा कि पहले राज्य सेवा मेंस 2026 को तय शेड्यूल 7 सितंबर से कराया जाए और फिर अक्टूबर में मेंस 2025 को शेड्यूल किया जाए।



आयोग ने यह कही बात

वहीं आयोग ने इस संबंध में कहा कि यदि किसी की राज्य सेवा मेंस और यूपीएससी मेंस क्लैश हो रही है तो वह इस संबंध में आवेदन दे सकता है। यदि आवेदन आता है तो फिर इस पर आयोग विचार करेगा। इस परीक्षा के लिए एक साल से इंतजार था और हाईकोर्ट में भी आयोग ने तर्क रखा था कि मंजूरी मिलते ही इसे जल्द कराएंगे। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए इसे जल्द बैठक कर शेड्यूल जारी किया गया है।



ये भी पढ़ें...



संजय पाठक मानहानि मामला: आर्म्स डीलर की याचिका पर हाईकोर्ट का सरकार को नोटिस



एमपी में कब और कहां से होगी भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत, जानें इसके बेनिफिट्स



कचरा बनेगा कमाई का जरिया: अब कचरे से बनेगी गैस, चमकेंगे प्रदेश के 8 बड़े शहर



एमपी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की ओंकारेश्वर में पूजा-अर्चना



Tags:
  • मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग
  • हाईकोर्ट
  • यूपीएससी
  • शेड्यूल
  • राज्य सेवा परीक्षा मेंस