MPPSC फूड सेफ्टी आफिसर के बाद माइनिंग इंस्पेक्टर में बढ़े पद, अब अलग से नहीं होगी परीक्षा

Sanjay Gupta | Feb 25, 2026, 15:00 IST
mppsc mining inspector post increase fso recruitment updates
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने माइनिंग इंस्पेक्टर के पदों में बढ़ोतरी की है। इससे अब नई परीक्षा की संभावना खत्म हो गई है। जानें पदों का नया समीकरण और उम्मीदवारों पर इसका क्या होगा प्रभाव....

INDORE. मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षा में पदों की बढ़ोतरी की थी। अब एक और परीक्षा माइनिंग इंस्पेक्टर में करीब 6 गुना पद बढ़ाए गए हैं। इससे परीक्षा देने वाले उम्मीदवार खुश हैं क्योंकि उन्हें सफल होने का अधिक मौका मिलेगा।



वहीं जिनकी परीक्षा अच्छी नहीं गई थी और जो इस साल इसके फिर से होने की उम्मीद कर रहे थे, उन हजारों उम्मीदवारों को झटका लगा है।



इतने पद बढ़ाए गए माइनिंग इंस्पेक्टर में

माइनिंग इंस्पेक्टर के पदों के लिए पीएससी ने मार्च 2025 को विज्ञापन जारी किया था। इसमें जून में आवेदन भरवाए गए थे और फिर 21 दिसंबर 2025 को परीक्षा का आयोजन हुआ था।



इसमें प्रारंभिक तौर पर केवल 13 पद ही विज्ञापित थे। अनारक्षित के लिए पांच और दो-दो पद एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए थे।



अब विभाग के जरिए भेजे गए मांगपत्र के आधार पर इन पदों को 13 से बढ़ाकर 85 कर दिया गया है। यानी 72 पदों की बढ़ोतरी हो गई है। अब इसमें अनारक्षित के लिए 22 पद, एससी के लिए 14, एसटी के लिए 17, ओबीसी में 23 और ईडब्ल्यूएस के लिए 9 पद हो गए हैं।



6602654a-7c5


फूड सेफ्टी ऑफिसर में इतने पद बढ़े थे

इसके पहले फूड सेफ्टी ऑफिसर (एफएसओ) में भी जनवरी 2026 में पदों की बढ़ोतरी हुई थी। मूल रूप से इसमें 67 पद आए थे, जिसे बाद में 123 कर दिया गया था। यानी 56 पदों की बढ़ोतरी की गई थी। इसका रिजल्ट अब आ चुका है और अब इंटरव्यू का इंतजार किया जा रहा है।



रिजल्ट के पहले तक बढ़ा सकते हैं पद

पीएससी के नियमों के अनुसार, किसी भी परीक्षा में पदों की संख्या में बढ़ोतरी पहले चरण के रिजल्ट आने तक की जा सकती है। कारण यह है कि पीएससी की परीक्षा या तो तीन स्तरीय होती है (प्री, मेंस, इंटरव्यू) या फिर दो स्तरीय (मेंस और इंटरव्यू)।



इसमें उम्मीदवार अगले चरण के लिए सफल हुआ या नहीं, यह पदों की संख्या के आधार पर ही तय होता है। ऐसे में किसी भी परीक्षा के पहले रिजल्ट के पूर्व ही पद बढ़ाने की मंजूरी होती है।



हजारों उम्मीदवारों के लिए झटका

हजारों उम्मीदवार इसे अपने लिए झटका मान रहे हैं। यह वे उम्मीदवार हैं जो इन परीक्षाओं की तैयारी में लगे थे। जैसे फूड सेफ्टी ऑफिसर में सभी को पता था कि पद 120 से अधिक मंजूर हैं। वहीं, जब केवल 67 पद आए, तो साफ था कि साल 2026 में फिर विज्ञापन आएगा।



वहीं, विभाग ने वित्त मंत्रालय से मंजूरी लेकर आयोग को अतिरिक्त डिमांड इसी साल भेज दी और वह पदों में जुड़ गए हैं। इसी तरह माइनिंग इंस्पेक्टर के भी कई पद रिक्त हैं और विभाग में अमला खाली है।



ऐसे में विभाग ने भी आयोग को डिमांड लैटर भेज दिया था। यह पद भी इसी मौजूदा विज्ञप्ति में जुड़ गए हैं। ऐसे में फूड सेफ्टी ऑफिसर के बाद अब माइनिंग इंस्पेक्टर के अगले भर्ती विज्ञापन लंबे समय के लिए अटक गए हैं।



ये खबर भी पढ़िए...



MPPSC का परीक्षा सिस्टम फेल, विभागों में तालमेल की भारी कमी से हजारों युवाओं का भविष्य अंधेरे में!



MPPSC Assistant Town Planner के पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन



MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 मेंस का केस लिस्ट, लेकिन परीक्षा अब प्री 2026 के बाद ही संभव



MPPSC और विभागों के बीच नहीं है तालमेल ! CAG की रिपोर्ट में हैरान करने वाले खुलासे



Tags:
  • पीएससी
  • MPPSC
  • मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग
  • वित्त मंत्रालय
  • फूड सेफ्टी ऑफिसर