MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 मेन्स की सुनवाई 10 फरवरी को, मेन्स या फिर प्री 2026 होगी पहले
News In Short
- सुनवाई: राज्य सेवा परीक्षा 2025 की मेन्स पर 10 फरवरी को हाईकोर्ट में सुनवाई है।
- समय: यदि अनुमति मिलती है, तो मेन्स परीक्षा मार्च के अंत में हो सकती है।
- परीक्षा: मेन्स परीक्षा जून 2025 में प्रस्तावित थी, लेकिन सुनवाई में देरी हुई।
- पद: 2025 में 158 पद और 2026 में 155 पद निर्धारित हैं।
- उम्मीदवार: 4694 उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया गया।
News In Detail
इसके अलावा 26 अप्रैल 2026 को राज्य सेवा परीक्षा की प्री की तारीख है। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि आयोग को यदि एमपी हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलती है तो मेन्स राज्य सेवा परीक्षा 2026 की प्री के पहले होगी या फिर अप्रैल के बाद।
21 जुलाई के बाद हाईकोर्ट में सुनवाई ही नहीं हुई
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 मेंस केस को लेकर 21 जुलाई 2025 के बाद हाईकोर्ट में सुनवाई नहीं हुई है। अंतिम आदेश में हाईकोर्ट ने आयोग को आदेश दिया था कि वह दो सप्ताह में मेन्स का शेड्यूल पेश करे, इसे मंजूर किया जाएगा। मेन्स पर रोक नहीं है।
इसके बाद फिर अगस्त में फिर 23 सितंबर, नौ अक्टूबर को भी तारीख लगी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब फिर कंप्यूटर जनरेट नई तारीख 10 फरवरी शो हो रही है।
आयोग की मेन्स 2025 को लेकर ये है तैयारी
इस बारे में आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, वे मेन्स परीक्षा में कोई देरी नहीं करना चाहते। अगर हाईकोर्ट से 10 फरवरी को मेन्स कराने की मंजूरी मिल जाती है, तो आयोग उम्मीदवारों को फार्म भरने के लिए 15 दिन का समय देगा।
फिर 20-25 दिन अपनी तैयारी पूरी करने के बाद 35-40 दिन में मेन्स परीक्षा करवाना चाहता है।
यानी अगर हरी झंडी मिलती है और सारी तैयारियां समय पर होती हैं, तो आयोग मार्च के अंत तक राज्य सेवा परीक्षा मेन्स 2025 करा सकता है। इससे उम्मीदवारों को राज्य सेवा परीक्षा 2026 की प्री के लिए कम से कम 20 दिन का समय मिल जाएगा।
इतने पद के लिए हैं दोनों परीक्षाएं
- मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2025 में- 158 पद हैं
- राज्य सेवा परीक्षा 2026 में- 155 पद हैं
इस तरह लंबा इंतजार कर रहे उम्मीदवार
इस परीक्षा में 158 पद हैं। प्री का रिजल्ट मार्च 2025 में आया था। इसमें 87% कैटेगरी में 3 हजार 866 और 13% कैटेगरी में 828 उम्मीदवार मेन्स के लिए सफल हुए।
कुल मिलाकर 4 हजार 694 उम्मीदवार मार्च से मेन्स का इंतजार कर रहे हैं। पहले यह मेन्स परीक्षा 9 से 14 जून 2025 के बीच होने वाली थी।
परीक्षा नियम 2015 को लेकर लगी है याचिकाएं
इस भर्ती विज्ञापन में परीक्षा नियम 2015 को लेकर कुछ याचिकाएं दायर की गई हैं। इसके बाद, 2 अप्रैल 2025 को हाईकोर्ट ने प्री में सफल उम्मीदवारों के कैटेगरी वाइज कटऑफ मांगे और साथ ही मेन्स पर रोक लगा दी।
यह 15 अप्रैल को पेश हो गए, लेकिन मेन्स पर रोक नहीं लगी। इसके बाद, 9 जून को होने वाली मेन्स को आयोग ने स्थगित कर दिया। फिर, 21 जुलाई को हाईकोर्ट ने आयोग से मेन्स का शेड्यूल मांगा। साथ ही अगली सुनवाई में पेश करने को कहा, लेकिन इसके बाद सुनवाई नहीं हुई।
ये खबरें भी पढ़ें...
MPPSC भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 20 फरवरी से आवेदन शुरू
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2026 प्री में होम टाउन देने का नियम नहीं बदलेगा आयोग, समय से भरें फार्म
पहली पोस्टिंग में ही 30 हजार की रिश्वत लेते धराई सीएमओ नेहा शर्मा, MPPSC के इंटरव्यू से मारी थी बाजी
मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती: फिजिकल टेस्ट की तारीखें घोषित, जानें कब से कब तक होंगे टेस्ट